फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Civil hospital administration in preparation for starting general surgery when corona cases are low

कोरोना के मामले कम होने पर अब सामान्य सर्जरी शुरू करने की तैयारी में सिविल अस्पताल प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital administration in preparation for starting general surgery when corona cases are low
सिविल अस्पताल सिरसा। - फोटो : civil hospital
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था भी पटरी पर लौटना शुरू हो चुकी है। पेंशन बनाने के लिए मेडिकल जांच शुरू होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य सर्जरी भी शुरू करने की तैयारी कर ली है। बीते एक माह से सामान्य सर्जरी बंद होने से मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक माह पहले सामान्य सर्जरी बंद कर दी थी। ऑपरेशन थियेटर में केवल उन मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा था जो अधिक गंभीर पाए जा रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने अब सामान्य मरीजों का भी ऑपरेशन करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हर माह 300 के करीब मरीजों का होता था ऑपरेशन
सिरसा के नागरिक अस्पताल में हर रोज नौ से दस मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा था। आंख, कान, नाक, मुंह, हाथ, पैर, नसबंदी और अन्य कई तरह के मरीजों का ऑपरेशन किया जाता था। लेकिन कोरोना के कारण मरीजों की जांच कर उन्हें वापस भेजना शुरू कर दिया। अब उन मरीजों को अस्पताल में बुलाकर केवल जांच ही जाती है और दवाई देकर उन्हें लौटा दिया जाता है। मुख्यालय के आदेशों के बाद विभाग की ओर से ऑपरेशन प्रक्रिया दोबारा से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने बढ़ाई स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की व्यवस्था
कोरोना के कारण स्वास्थ्य विभाग ने अब उपकरणों और बेड संबंधित कई तरह की व्यवस्थाओं में सुधार भी किया है। अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया गया है। जिसकी सप्लाई भी मरीजों को दी जा रही है। वहीं ऑक्सीजन सिलिंडर, बेड, ऑक्सीजन कंस्टेटर, वेंटिलेटर की संख्या भी बढ़ाई गई है।

कोरोना के कारण सामान्य मरीजों की सर्जरी को बंद किया गया था। मुख्यालय की ओर से अनुमति देने के बाद ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे। अभी केवल इमरजेंसी होने पर ही मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। पेंशन बनाने के लिए मेडिकल जांच करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
-डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed