फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civic issuse,Farmer protest,sirsa new

दिल्ली बॉर्डर पर जाने के लिए गांव स्तर पर बनाएंगे टुकड़ियां : प्रह्लाद

Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Farmer protest,sirsa new
दिल्ली टिकरी बॉर्डर पर दो मई से किसानों की संख्या बढ़ाने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बाकायदा किसानों की टीमें बनाकर ड्यूटियां लगा दी गई हैं। प्रत्येक गांव में 11 किसान सैनिकों की टुकड़ियां बनाई जाएंगी, जो गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को उक्त जानकारी हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चल रहे पक्का मोर्चा धरनास्थल पर बैठक के दौरान उपस्थित किसानों को दी। बैठक की अध्यक्षता लखा सिंह अलीकां ने की। प्रहलाद सिंह ने कहा कि पक्का मोर्चा पर भी किसानों की संख्या बढ़ाने के लिए बैठक में चर्चा की गई है। अब पक्का मोर्चा पर भी रोजाना दो-दो गांवों के किसान पहुंचेेंगे और अपनी एकता दर्शाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में ऐतिहासिक शहीद चौक बनाने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस चौक में देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की 150 अधिक स्थानों से एकत्रित मिट्टी लाई गई थी। इस मौके पर सतपाल सिंह सिरसा, लखा सिंह अलीकां, सुखविंद्र सिंह धर्मपुरा, बलकार सिंह, सुरजीत सिंह बेगू, कुलवीर लहंगेवाला, नायब मलड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed