फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City parks are being illegally encroached upon

Sirsa News: शहर के पार्कों पर अवैध रूप से किए जा रहे कब्जे

Sat, 02 Dec 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
City parks are being illegally encroached upon
सिरसा। शहर में जो जगह सरकारी है, वो जगह हमारी है, की तर्ज पर सरकारी जगहों पर कब्जा करना आम बात हो गई है। पिछले कुछ वर्षों में शहर में कई पार्कों पर धार्मिक स्थल बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया जा चुका है। शनिवार सुबह डबवाली रोड स्थित नगर परिषद की जमीन पर वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के यहां पर भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित कर दी। समुदाय के लोगों का कहना है कि यहां पर आश्रम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि ये सरकारी जमीन पार्क की जगह है। खास बात है कि नगर परिषद की जमीन पर कब्जा होने की जानकारी जिला नगर आयुक्त के पास नहीं थी जबकि पूरे शहर को इस बारे में पता चल गया। जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत का कहना है कि ये मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। सरकारी प्रॉपर्टी पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


पार्क बन गया नशेड़ियों का अड्डा, अब लोग पूजा करेंगे
वहीं, नगर परिषद की जमीन पर भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित करने के बाद वाल्मीकि समाज के राजू लाडवाल ने कहा कि नगर परिषद ने पार्क की इस जमीन पर कभी ध्यान नहीं दिया। यह नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ था। इस पार्क के आसपास काफी लोग रहते हैं। कोई नहीं चाहता कि यहां पर आकर कोई नशा करें। इसलिए शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे ही पार्क में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। पार्क में पेड़-पौधे लगाकर इसे भव्य बनाया जाएगा और लोग यहां आकर पूजा करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर परिषद अधिकारियों के संज्ञान में पार्क में प्रतिमा स्थापित की जानकारी है। शनिवार सुबह 6 बजे शुभ मुहूर्त था। शनिवार सुबह वाल्मीकि समाज के लोग नगर परिषद कार्यालय गए थे,लेकिन छुट्टी होने के कारण कोई अधिकारी यहां नहीं मिला। राजू लाडवाल का कहना है कि प्रशासन के सहयोग से ही इस पार्क में भगवान वाल्मीकि का भव्य आश्रम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






लोग पार्क में आकर नशा करते थे,अब नहीं करेंगे

हरियाणा वाल्मीकि महा पंचायत के जोन प्रभारी वीरेंद्र पहलवान का कहना है कि सरकार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। लोग सुबह जब इस पार्क में आते थे तो यहां पर लोग नशा करते हुए दिखाई देते। उन्होंने समुदाय के युवाओं से बातचीत की। सभी ने कहा कि यहां पर वाल्मीकि आश्रम का निर्माण होना चाहिए। पूरे शहर और हर समाज का सहयोग वाल्मीकि समाज को मिला और शनिवार सुबह सभी के सहयोग से पार्क में भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां पर भव्य आश्रम बनाया जाएगा। वीरेंद्र पहलवान का कहना है कि सरकार और प्रशासन को भी इसमें अपना सहयोग देना चाहिए।




ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बन चुका है मंदिर


बता दें कि शहर के जनता भवन रोड पर भी हुडा की ग्रीन बेल्ट की सरकारी जमीन पर बने पार्क पर कब्जा किया जा चुका है। एक जगह मंदिर निर्माण हुआ है। अब मंदिर और पार्क शहरवासियों की आस्था का बड़ा केंद्र बने हुए हैं। सैकड़ों शहरवासी सुबह व शाम को यहां पर आते हैं। शहरवासियों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट पर गंदगी का साम्राज्य था। अब मंदिर बनने से इसका सुधार हुआ है और लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि कोई ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करेगा तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी प्रॉपर्टी पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
-वीरेंद्र सहरावत, जिला नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed