फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City council launched encroachment removal campaign, cut challans of four shopkeepers

Sirsa News: नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, चार दुकानदारों के चालान काटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
City council launched encroachment removal campaign, cut challans of four shopkeepers
अभियान के दौरान दुकानदार का सामान उठाकर ले जाती नगर परिषद की टीम। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों के चालान काटे गए और सामान भी जब्त किया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की स्थिति मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वीरवार दोपहर में नगर परिषद की टीम फील्ड में निकली। मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी और अधिकारी बाजारों में गए। इस दौरान मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार सहित अन्य साथ लगती गलियों में भी जाकर कार्रवाई की। अभियान के दौरान चार दुकानदारों के चालान काटे गए। इसके अलावा सामान भी जब्त किया गया, जिन्होंने दुकानों के बाहर सामान रखा था।
विज्ञापन

तीन दिन से चल रहा अभियान, वीडियोग्राफी के बाद कार्रवाई
नगर परिषद की ओर से तीन दिन से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बाजार में जाकर अधिकारी और कर्मचारी पहले वीडियोग्राफी कर लेते हैं, ताकि दुकानदार सतर्क न हो जाएं। इसके बाद संबंधित दुकानदार का चालान भी काटा जाता है और सामान भी जब्त किया जाता है। तीन दिन के दौरान नगर परिषद ने रोड़ी बाजार, सदर बाजार, सूरतगढ़िया बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सिटी थाना रोड सहित अन्य साथ लगती गलियों में भी अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार न करें अतिक्रमण : जयवीर सिंह
नगर परिषद की ओर से अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी दुकानदार नियम तोड़ेगा, उसका न केवल सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि चालान भी काटेंगे। इसलिए दुकानदारों से अपील है कि निर्धारित सीमा तक ही सामान रखें।
-----जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed