{"_id":"6856e97acd6ffccfe40d64d8","slug":"cias-private-car-collided-with-a-scooter-and-a-bike-three-injured-sirsa-news-c-128-1-sir1004-139753-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीआईए की निजी गाड़ी ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीआईए की निजी गाड़ी ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार को धक्का मारकर हटाते हुए ग्रामीण।
डबवाली। गांव अलीकां में नशा तस्करी की सूचना पर शुक्रवार शाम को एक बाइक सवार का कालांवाली सीआईए पुलिस निजी कार से पीछा कर रही थी। इस दौरान सीआईए की कार ने स्कूटी सवार एक व्यक्ति और बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्स बठिंडा में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटाया गया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डबवाली शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि हमारे पास घटना की शिकायत आई है। घायलों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सीआईए कालांवाली प्रभारी ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक दलजीत (एसपीओ) के पास से निकली, जिसकी गति देखकर उन्होंने उसका पीछा किया। अलीकां में बाइक अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकराई और फिर दीवार से जा टकराई। दलजीत ने उन्हें बचाने के लिए कार का कट मारा, जिससे उनकी गाड़ी भी दीवार से टकरा गई। दलजीत को चोट नहीं लगी, लेकिन लड़कों को चोटें आईं थीं। दलजीत ने ही गाड़ी बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
वहीं, सूत्रों के अनुसार, कालांवाली सीआईए ने नशे की सूचना मिलने पर तस्करों को पकड़ने के लिए अपनी टीम लगाई हुई थी। टीम में सरकारी वाहनों के साथ-साथ निजी वाहनों का प्रयोग भी पुलिस कर रही थी। शुक्रवार दोपहर के बाद जैसे ही गांव अलीकां क्षेत्र में सूचना के आधार पर पुलिस को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल दिखाई दी। निजी गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि गाड़ी और मोटरसाइकिल दोनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि पीछा कर रही कार ने गांव अलीकां में डबवाली से आ रहे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में गांव अलीकां निवासी गुरशामत सिंह (51) खेतों में जा गिरे। इससे उनकी आंख और हाथ पर चोट आई। ग्रामीणों के अनुसार, इसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर आगे जा रहे एक मोटरसाइकिल को घसीटते हुए दीवार से जा टकराई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
घायल को बठिंडा एम्स रेफर
गाड़ी और बाइक की टक्कर दीवार में इतनी तेज थी पूरी गांव में हादसे की आवाज सुनवाई दी। ग्रामीणों ने गाड़ी चालक को गाड़ी से बाहर निकाला तो उसने खुद को कालांवाली सीआईए का कर्मी बताया। तभी वहां पर एक और गाड़ी पहुंची और घायल मोटरसाइकिल सवार युवक हरमीत सिंह को तुरंत डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बठिंडा एम्स रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर एक अन्य युवक भी था, जो सकताखेड़ा का रहने वाला था। वहीं स्कूटी सवार गुरशामत सिंह के भतीजे संदीप ने बताया कि उन्हें घटना का पता चलते ही चाचा को डबवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान उनका मोबाइल भी गिर गया, जो नहीं मिला है।