फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Children of Government School Primary Chatargarhpatti will also be seen in blazer and ID card.

Sirsa News: राजकीय स्कूल प्राइमरी चतरगढ़पट्टी के बच्चे भी अब ब्लेजर व आई कार्ड में आएंगे नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Children of Government School Primary Chatargarhpatti will also be seen in blazer and ID card.
सिरसा। प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर चतरगढ़पट्टी स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थी भी ब्लेजर और आई कार्ड में नजर आएंगे। इसके साथ ही मिड डे मील वर्कर भी एप्रन और कैप में नजर आएंगी, ताकि खाना बनाने के दौरान साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखा जा सके। यह सब बदलाव शिक्षकों की सहायता से किए जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 524 राजकीय स्कूल हैं। इनमें से चतरगढ़पट्टी स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए आई-कार्ड और ब्लेजर का नियम लागू किया है। सरकारी स्कूलों में यह पहला स्कूल है, जिसमें पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन

अहम यह है कि प्राइवेट स्कूलों से कई बच्चे राजकीय स्कूल प्राइमरी स्कूल चत्तरगढ़पट्टी में पढ़ने के लिए आए है। विद्यार्थियों ने शिक्षकों से सामान्य बातचीत में अवगत करवाया कि उनके पहले के स्कूल में ब्लेजर और आई कार्ड लगता था। ऐसे में शिक्षकों ने बच्चों के मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से इस मुहिम की शुरूआत की। मुख्य शिक्षक बंसीलाल झोरड़ ने राजकीय स्कूल के पैटर्न को बदलने से पहले अभिभावकों की बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से कहा कि अगर हम बच्चों के लिए प्राइवेट की तर्ज पर ब्लेजर और आई कार्ड लागू करते है तो ये बच्चे अपने आप को उन स्कूलों के बच्चों से कम नहीं समझेंगे। जिस पर अभिभावकों ने हामी भरी और शिक्षकों ने राजकीय स्कूल के पैटर्न को बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्कूल में 2 लाख रुपये से किया जा रहा काम
राजकीय स्कूल में 2 लाख रुपये से इस कार्य को किया जा रहा है। इसमें से किसी ने डेढ़ लाख रुपये का गुप्त दान दिया है। वहीं 50 हजार रुपये प्राइमरी के शिक्षकों ने दिए हैं। इन पैसों से विद्यार्थियों के लिए ब्लेजर, आई कार्ड, जूते व अन्य ठंड का सामान खरीदा जा रहा है। जिससे उनकी पर्सनेलिटी अच्छी बन सके। वहीं कुछ अभिभावक भी इस कार्य में आगे आ रहे और अपनी बच्चों के लिए स्वयं के पैसों से ब्लेजर बनवा कर दे रहे हैं।

------------------------

राजकीय स्कूल प्राइमरी चत्तरगढ़पट्टी में सर्दी के दिनों में बच्चों के लिए ब्लेजर व पूरे साल के लिए आई कार्ड अनिवार्य किया गया है। ये कार्य प्राइमरी विंग के शिक्षकों द्वारा किया गया है। वहीं मिड डे मील वर्करों के लिए एप्रन व कैप अनिवार्य किया गया है। ताकि खाना बनाते समय साफ - सफाई का और भी ज्यादा ध्यान रखा जा सके।
- बंसीलाल झोरड़, मुख्य शिक्षक, राजकीय स्कूल प्राइमरी विंग, चत्तरगढ़पट्टी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed