फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   child found stolen from janta hospital

जनता अस्पताल से चोरी हुई बच्ची मिली, खैरपुर के दंपति को 15 अगस्त को देकर चली गई थी महिला

Mon, 17 Aug 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
child found stolen from janta hospital
शहर के जनता अस्पताल में 14 अगस्त को शाम को करीब पांच बजे चोरी हुई नवजात बच्ची को पुलिस ने सोमवार को रानियां के गांव अभोली से बरामद कर लिया। बच्ची की देखभाल के लिए पुलिस ने रात को बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को बुलाया है। वहीं अभोली गांव में जिस महिला से बच्ची मिली है वह सिरसा के खैरपुर में अपने पति के साथ रहती है। दंपती की कुछ साल पहले शादी हुई थी लेकिन बच्चा नहीं हो रहा था। पुरुष अभोली गांव का निवासी है जबकि महिला देहरादून की बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि खैरपुर में एक दंपती के घर पर नवजात बच्ची है। दंपती की शादी दो साल पहले हुई थी लेकिन उनके पास बच्चा नहीं था। पुलिस खैरपुर में दंपती के घर पहुंची तो वहां पर केवल पति था। पुलिस पति को साथ लेकर रानियां के अभोली गांव में पहुंची जहां महिला से बच्ची को बरामद कर लिया। खैरपुर की महिला ने पुलिस को बताया कि उसे 15 अगस्त को एक महिला करीब 11 बजे उसे बच्ची देकर चली गई। वह महिला उसे जनता अस्पताल में मिली थी। उसके बच्चा नहीं हो रहा था तो वह जनता अस्पताल में दवाई लेने जाती थी। तब मैने उस महिला के सामने बच्चा गोद लेने की इच्छा जताई थी। बच्ची चुुराने वाली महिला ने कहा कि उसकी परिचित की तीन लड़कियां है। इसलिए वे इसे गोद देना चाहते हैं। तुम ले लो। इसके बाद महिला चली गई।
विज्ञापन

रविवार को फोन करके मांगा खर्चा पानी
बच्ची चुराने वाली महिला ने रविवार को खैरपुर वाले दंपती को फोन किया और कहा कि बच्ची के मां-बाप को अस्पताल की दवाइयाें का बिल अदा करना है इसलिए कुछ पैसे चाहिए। इसके बाद महिला ने दोबारा कॉल करने की बात कही। बच्ची चुुराने वाली महिला ने जिस मोबाइल नंबर से कॉल की थी उसकी पुलिस ने आईडी निकाली तो वह गोलछा वाली गली में शारदा नामक महिला के नाम की मिली। मकान नंबर 329 है लेकिन इस मकान में इस नाम की महिला नहीं रहती। मोबाइल बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि बच्ची चुराने वाली महिला पैर से अपाहिज है। उसने दंपति को बताया था कि वह विधवा है, उसकी एक लड़की हैं और वह दोबारा शादी करने जा रही है। साथ ही क्रिश्चिन धर्म अपनाने की भी बात कही है।

ये था मामला
शुक्रवार को जनता अस्पताल में सुबह नौ बजे राजवती ने एक बच्ची को जन्म दिया था। शाम पांच बजे एक महिला स्टाफ की वेशभूषा में वार्ड नंबर 5 में पहुंची। महिला ने कहा कि बच्ची का कोरोना टेस्ट करवाना है। बच्ची की मां ने कहा वे करोना संक्रमित नहीं है इसलिए टेस्ट की कोई जरूरत नहीं है। महिला ने कहा कि आपको दूसरे मरीजों से अलग रखा है इसलिए बच्ची का भी टेस्ट होगा। महिला बच्ची को लेकर चली गई। जब वे 20 मिनट तक नहीं वापस आए तो परिजनों को बच्ची की खोजबीन शुरू की। बच्ची नहीं मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने सिटी पुलिस को सूचना दी।
कोट्स
बच्ची मिल गई है। महिला अभी फरार है। सीडब्ल्यूसी के साथ बच्ची के देखभाल के लिए मीटिंग की जा रही है।
कैलाश चंद्र, एसएचओ सिटी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed