फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Minister Saini changed the program and filed nominations at 11.15

Sirsa News: मुख्यमंत्री सैनी ने प्रोग्राम में बदलाव कर सवा 11 बजे दाखिल करवाया नामांकन

Sun, 05 May 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 05 May 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Saini changed the program and filed nominations at 11.15
सिरसा शहर में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य भाजपा नेता।
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन के प्रोग्राम में शनिवार को अचानक बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिला। जहां सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया था कि सुबह 9 बजे नेहरू पार्क में सभी जमा होंगे। उसके बाद रोड शो करते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय तक जाएंगे। इसी आधार पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्था की हुई थी। लेकिन सुबह अचानक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का प्रोग्राम बदल गया और मुख्यमंत्री के सीधे निर्वाचन कार्यालय जाने की सूचना भाजपा नेताओं को मिली। जिसके बाद प्रत्याशी अशाेक तंवर अपने परिजनों व वकील के साथ सीधे निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। जब तक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पुलिस लाइन में अपने हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उससे पहले तक सारी कागजी प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया था। भाजपा नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री ने 40 मिनट का समय दिया था। जिसके अनुरूप उनका प्रोग्राम तय किया गया था, लेकिन बाद में प्रोग्राम में बदलाव कर दिया गया।
विज्ञापन

इनेलो को मनाने में नाकाम रहा प्रशासन
भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में यदि रोड शो के बाद मुख्यमंत्री आते तो 12 बजने की उम्मीद थी। ऐसे में इनेलो ने सवा 12 बजे का समय नामांकन के लिए लिया हुआ था। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी व कार्यकर्ता एक जगह पर होने के कारण आपसी टकराव भी हो सकता है। हालांकि इनेलो के समय में बदलाव करने को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अभय सिंह चौटाला से बातचीत की थी। उन्होंने समय बदलने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन कार्यालय में लोगों की संख्या हुई ज्यादा
नामांकन कार्यालय में प्रत्याशी, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं की संख्या 10 से ज्यादा हो गई थी। ऐसे में प्रत्याशी डाॅ. अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर और उनकी बेटी को बाहर जाना पड़ा। इसके अतिरिक्त कुछ नेताओं को भी निर्वाचन कार्यालय के बाहर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed