फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chhatrapti was demanded security

Sirsa News: छत्रपति रामचंद्र ने मांगी थी सुरक्षा, नहीं मिली... हुई सरेआम हत्या

Sun, 08 Mar 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
chhatrapti was demanded security
छत्रपति हत्याकांड  से जुड़ी खबरों की कटिंग।  आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की ओर से लगातार मिल रहीं धमकियों के बाद पूरा सच के संपादक पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने दो जुलाई 2002 को सिरसा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई थी। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा नहीं दी।
इसके चार माह बाद 24 अक्तूबर 2002 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को डेरा अनुयायियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रामचंद्र छत्रपति की हत्या होने के बाद भी जिला पुलिस प्रशासन ने उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा नहीं दी। बाद में मिली सुरक्षा में अब सिर्फ एक गनमैन ही बचा है।
विज्ञापन

रामचंद्र छत्रपति के बड़े पुत्र अंशुल छत्रपति ने बताया कि वर्ष 2007 में उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई, लेकिन अब पुलिस प्रशासन ने फिर से सुरक्षा में कटौती कर दी है। अंशुल छत्रपति का कहना है कि पहले उनके व उनके छोटे भाई अरिदमन की सुरक्षा के लिए दो गनमैन मिले हुए थे। घर के बाहर तीन पुलिस कर्मचारी तैनात रहते थे। अब सिरसा पुलिस प्रशासन ने उनके भाई अरिदमन की सुरक्षा वापस ले ली और घर के बाहर से भी सुरक्षा हटा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed