Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   checks distributed to goshala

Sirsa News: ऐलनाबाद की गोशालाओं को गोसेवा आयोग ने बांटे अनुदान चेक

Sat, 07 Nov 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 07 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
checks distributed to goshala
ऐलनाबाद । विभिन्न गौशालाओं के प्रबंधकों को अनुदान राशि के चेक वितरित करते हरियाणा गौसेवा आयोग क
- चेयरमैन रामचंद्र कंबोज ने गोशाला प्रबंधकों और गोभक्तों से बेसहारा गोवंश को सहारा देने की अपील की
विज्ञापन


फोटो ---4

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। हरियाणा गोसेवा आयोग ने शनिवार को हलका ऐलनाबाद की विभिन्न गोशालाओं को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। थाना रोड स्थित श्री गोसेवा में आयोजित कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज ने गोशाला प्रबंधकों और गोभक्तों को ये चेक सौंपे।
अध्यक्ष रामचंद्र कंबोज ने बेसहारा गोवंश की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण, देखभाल और उचित आश्रय सामूहिक जिम्मेदारी है। कंबोज ने गोशाला कमेटियों और गोभक्तों से सेवाभाव से योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गोवंश संरक्षण और गोशाला विकास के प्रति गंभीर हैं। सरकार गोशालाओं की आवश्यकताओं और गोवंश के कल्याण पर विशेष ध्यान दे रही है। यह अनुदान गोशालाओं के संचालन और गोवंश की बेहतर देखभाल में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणा गोसेवा आयोग के सदस्य दलवीर सिंह मौजूद रहे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमीरचंद मेहता और निर्मल सिंह बसरा भी उपस्थित थे। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रवि लढ़ा और ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सिहाग भी शामिल हुए।
मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन चंद्रप्रकाश सोनी सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति और गोभक्त उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed