फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Changes done in family identity card using login ID of Sirsa Additional Deputy Commissioner

सिरसा: अतिरिक्त उपायुक्त की लोगिन आईडी का इस्तेमाल कर परिवार पहचान पत्र में किया बदलाव, पुलिस ने शुरू की जांच

Fri, 08 Apr 2022 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 12:27 PM IST
सार

वर्तमान समय में आमजन द्वारा बनाए गए अपने परिवार पहचान पत्रों में सदस्यों की उम्र ठीक करने योग्यता बदलने, दिव्यांग दर्शाने हेतू, मृत घोषित करने व विवाहित/विधवा करने हेतु प्रावधान दिए हुए हैं। इसके लिए नागरिक जरूरी कागजात के साथ परिवार पहचान पत्र की वेबसाइट से सुधार मॉड्यूल का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन आवेदन करते हैं और अनुमोदन अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा के लोगिन से किया जाता है।

विज्ञापन
Changes done in family identity card using login ID of Sirsa Additional Deputy Commissioner
सिरसा - फोटो : istock

विस्तार

सिरसा के अतिरिक्त उपायुक्त की लोगिन आईडी का इस्तेमाल कर परिवार पहचान पत्र में बदलाव करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नागरिक संसाधन सूचना मैनेजर ने सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र के कार्य को सुचारू रूप से चलाने हेतु जिला स्तर पर नागरिक संसाधन सूचना विभाग का गठन किया गया है। 

विज्ञापन


वर्तमान समय में आमजन द्वारा बनाए गए अपने परिवार पहचान पत्रों में सदस्यों की उम्र ठीक करने योग्यता बदलने, दिव्यांग दर्शाने हेतू, मृत घोषित करने व विवाहित/विधवा करने हेतु प्रावधान दिए हुए हैं। इसके लिए नागरिक जरूरी कागजात के साथ परिवार पहचान पत्र की वेबसाइट से सुधार मॉड्यूल का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन आवेदन करते हैं और अनुमोदन अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा के लोगिन से किया जाता है। इस बारे में नियम के विरुद्ध जाकर गैरकानूनी तरीके से अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा का लोगिन आईडी प्रयोग करते हुए एक शिकायत मुख्यालय से ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई है जिसमें विश्लेषण के दौरान यह पाया गया है कि एडीसी सिरसा की साख का उपयोग अन्य जिलों के नागरिकों के लिए भी सुधार मॉड्यूल के सत्यापन के लिए किया गया है जो पीपीपी पोर्टल की नीतियों के खिलाफ है।
विज्ञापन


तकनीकी टीम ने ऐसे 20 सत्यापन (सूची संलग्न) का पता लगाया है। अंतिम सत्यापन 24 मार्च को रात 11 बजे किया गया था और उस समय आईपी पते 103 240.235 110 से आईडी लॉग इन पाया गया था जोकि नियमों के विरुद्ध है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच निरीक्षक सुरेश कुमार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed