{"_id":"5fcbcec68ebc3ecfd402c7ef","slug":"champ-with-a-bag-full-of-money-broke-the-lock-of-the-car-parked-in-front-of-the-shop-sirsa-news-rtk5851881146","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के सामने खड़ी कार का लॉक तोड़ रुपयों से भर बैग लेकर चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान के सामने खड़ी कार का लॉक तोड़ रुपयों से भर बैग लेकर चंपत
विज्ञापन
सब्जी मंडी क्षेत्र में खड़ी एक कार का दिनदहाड़े लॉक तोड़कर अगली सीट पर रखा बैग किसी चोर ने पार कर दिया। बैग में 2.20 लाख रुपये थे। वहीं, थोड़ी देर बाद कार स्वामी ने बैग गायब देखकर शोर मचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की लेकिन चोर का कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब की तहसील लंबी गांव सिखवाला निवासी
सुनील कुमार शनिवार की दोपहर अपनी मारुति कार से सब्जी मंडी स्थित एक दुकान पर भुगतान करने आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कार को एक साइड में खड़ा किया और कंफेक्शनरी स्टोर पर सामान लेने चले गए। कुछ समय बाद वह जैसे ही अपनी कार की अगली सीट के ऊपर रखा बैग उठाने आए तो उन्होंने देखा कि कार का लॉक टूटा हुआ है और पैसों से भरा बैग गायब है। उन्होंने इधर-उधर पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने इसकी सूचना गोल बाजार पुलिस चौकी में की। सूचना मिलते ही गोल बाजार पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर उसकी लिखित शिकायत दी। सुनील कुमार ने बताया कि उसके बैग में 2.20 लाख रुपये की नगदी थी। जिसे वह डबवाली किसी का भुगतान करने के लिए लेकर आए थे।