फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Challenge to open account for BJP on all five seats of Sirsa district, pressure on other parties to increase seats.

Sirsa News: सिरसा जिले की पांचों सीटों पर भाजपा के लिए खाता खोलने की चुनौती, दूसरे दलों पर सीटें बढ़ाने का दबाव

Sat, 17 Aug 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Challenge to open account for BJP on all five seats of Sirsa district, pressure on other parties to increase seats.
लघु सचिवालय सिरसा।
सिरसा। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही भावी उम्मीदवारों की सांसें तेज हो गई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जिले में एक भी सीट नहीं जीत सकी भाजपा के सामने इस बार खाता खोलने की चुनौती रहेगी। वहीं लोकसभा चुनाव में उम्दा प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस के सामने भी सीटें बढ़ाने की चुनौती रहेगी। इसी तरह जजपा और इनेलो के सामने भी अपने गढ़ को बचाने की चुनौती रहेगी। पिछली बार यहां से जजपा और इनेलो के उम्मीदवारों ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज किया था, जबकि कांग्रेस दो सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही थी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद से ही जिले में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए ताकत झोंक रखी है। यहां कांग्रेस के दोनों गुटों के कद्दावर नेता अपने-अपने स्तर पर टिकट की दावेदारी जता रहे हैं। इनेलो-बसपा गठबंधन ने भी एक सप्ताह पहले ही चुनाव तैयारियों को लेकर विशेष कार्यकर्ता सम्मेलन किया था। दूसरी तरफ आप डबवाली में रैली कर चुकी है। जजपा का भी कार्यकर्ता सम्मेलन जुलाई में हो चुका है।
विज्ञापन


सिरसा जिले के अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभा सीटों पर नजर दौड़ाई जाए तो 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खाते में कोई सीट नहीं आई थी। उसके बाद भी हलोपा और निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह ने भाजपा को समर्थन दिया था। ऐसे में सबसे ज्यादा दबाव भाजपा पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है जिले की पांचों विधानसभा सीटों की स्थिति
विधानसभा - विधायक - पार्टी
सिरसा- गोपाल कांडा -हलोपा
कालांवाली- शीशपाल केहरवाला - कांग्रेस
ऐलनाबाद- अभय सिंह चौटाला -इनेलो
डबवाली - अमित सिहाग - कांग्रेस
रानियां - चौधरी रणजीत सिंह -अभी खाली
फाइनल मतदाता सूची से पहले जिले की पांचों सीटों पर मतदाताओं की स्थिति
कुल मतदाता सिरसा सीट पर
महिला - 1,07,817
पुरुष - 1,18,872
ट्रांसजेंडर -10

कुल मतदाता -- 2,26,699
कुल मतदाता कालांवाली सीट पर
महिला - 86,834
पुरुष - 97,975
ट्रांसजेंडर -4
कुल मतदाता -- 1,84,813
कुल मतदाता ऐलनाबाद सीट पर
महिला - 90,827
पुरुष - 1,02,835
ट्रांसजेंडर -2

कुल मतदाता -- 1,93,664
कुल मतदाता डबवाली सीट पर
महिला - 97,043
पुरुष - 1,09,319
ट्रांसजेंडर -2

कुल मतदाता -2,06,364
कुल मतदाता रानियां सीट पर
महिला - 88,491
पुरुष - 99,585
ट्रांसजेंडर -4

कुल मतदाता -- 1,88,080
जजपा कर चुकी डबवाली से उम्मीदवार की घोषणा
जननायक जनता दल की ओर से डबवाली सीट से दिग्विजय चौटाला के चुनाव लड़ने की घोषणा की चुकी है। उसी के अनुरूप जेजेपी ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। वहीं, हलोपा ने रानियां से धवल कांडा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह भी रानियां से ही चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं।
जिले में ये विकास कार्य अटके

-मेडिकल कॉलेज का 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का टेंडर
-अमृत योजना पार्ट टू के तहत 35.92 करोड़ रुपये बरसाती लाइन बिछाने का कार्य।
-सिरसा में मरम्मत कार्यों के 25 करोड़ के टेंडर।
-जन स्वास्थ्य विभाग का 125 करोड़ रुपये के अमृत योजना के तहत सीवरेज व पेयजल लाइन बदलने का टेंडर।


----
डबवाली विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार को बैठक हुई है। विधानसभा सीट अनुसार बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। प्रत्येक बूथ से तीन-तीन कार्यकर्ता बुलाए गए। बैठक में बूथ का विश्लेषण किया गया। पार्टी चुनाव के लिए पूर्णरूप से तैयार है।
-सतीश जग्गा, जिला महामंत्री, भाजपा।
कांग्रेस ने अपनी तैयारियां पहले से शुरू कर दी थी। ग्रामीण और शहरी स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक की जा चुकी है। लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने स्तर पर चुनावी रण में लगा हुआ है।

-वीरभान मेहता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता।
डबवाली और सिरसा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हो चुकी है। कार्यकर्ता काफी जोश में है। पार्टी का इस चुनाव में पिछली बार के विधानसभा चुनाव से बेहतर प्रदर्शन होगा।
-अशोक वर्मा, जेजेपी, जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed