{"_id":"672d16e462b65dfbd502fa27","slug":"challans-were-issued-to-14-drivers-and-conductors-who-were-not-in-uniform-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-128212-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: वर्दी में न आने वाले 14 चालक व परिचालकों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: वर्दी में न आने वाले 14 चालक व परिचालकों के काटे चालान
Fri, 08 Nov 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में बस स्टैंड के बाहर अतिक्रमण हटवाती टीम।
सिरसा। रोडवेज बसों में बिना वर्दी के मिलने वाले चालक और परिचालकों पर रोडवेज प्रबंधन ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इस कड़ी में अब तक 14 चालक और परिचालकों के चालान काटे जा चुके हैं। इसके साथ साथ बस स्टैंड के बाहर रेहड़ी व ई-रिक्शा आदि को हटाया गया है।
जानकारी के अनुसार रोडवेज महाप्रबंधक की तरफ से सभी चालक, परिचालक व अन्य कर्मचारियों को वर्दी में आने को लेकर पत्र जारी किया गया था। इसके पश्चात भी कई चालक परिचालकों की तरफ से नियमों का पालन न करते हुए बिना वर्दी के ही ड्यूटी की जा रही थी। इस सख्ती का मकसद है कि यात्रा करने वाले सवारियों को पता रहे कि चालक और परिचालक कौन है। इसके साथ ही सरकार की ओर से दोनों को वर्दी का भत्ता दिया जाता है। इसके बाद वर्दी नहीं पहनना नियमानुसार गलत है। ऐसे में अब प्रबंधन ने सख्ती की है।
नहीं रहेगा अतिक्रमण
बस स्टैंड के अंदर दुकानदारों की तरफ से किए गए अतिक्रमण को कर्मचारियों ने पहले ही हटवा दिया। बस स्टैंड के बाहर कई रेहड़ी चालकों की तरफ से रेहड़ियों को लगाकर अतिक्रमण किया गया था। इसको लेकर वीरवार को कर्मचारियों ने अधिकारियों के आदेशों पर सख्ती कर दी। यहां पर लगी दो से तीन रेहड़ियों को हटवा दिया गया। सभी ई रिक्शा चालकों को एंट्री व एक्जिट प्वाइंट पर रिक्शा खड़ा न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
14 कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया गया है। प्रत्येक चालक व परिचालक को एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। - अजय दलाल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा।