{"_id":"674df1fe2ea01b336e06440c","slug":"challan-issued-to-four-shopkeepers-after-finding-single-use-plastic-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129478-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर चार दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर चार दुकानदारों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जुलाई 2022 में केंद्र सरकार ने सरकारी विभागों को कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। अधिकारियों के आपसी भाईचारे और राजनीतिक दबाव का परिणाम रहा कि इन नियमों को सभी सरकारी विभाग भूल गए। लोगों ने एनजीटी कोर्ट का सहारा लिया तो अधिकारियों को अब इन नियमों की याद आई है। सोमवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पॉलिथीन रखने पर चार दुकानदारों के चालान काटे। टीम ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने को लेकर जागरूक किया।
प्रदूषण बोर्ड की एसडीओ डाॅ. रूचि ऊरा सोमवार को दोपहर के समय नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान सीएसआई जयवीर सिंह मौजूद नहीं थे। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उनका इंतजार किया गया। उनके नहीं आने पर एसआई पवन कुमार को लेकर एसडीओ बाजारों में चालान व जागरूकता की के लिए निकलीं। जनरल स्टोर से लेकर अन्य दुकानों पर प्लास्टिक की जांच की गई। इस दौरान एक - एक किलोग्राम और पांच किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक दुकानों से मिला। चार दुकानदारों के चालान किए गए। सूत्रों के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर संबंधित विभागों ने क्या क्या कार्रवाई की गई है। इसकी साप्ताहिक और मासिक रिपोर्ट अधिकारियों को एनजीटी कोर्ट में पेश करनी है।
::::::::::
इस प्रकार किए चालान
2 चालान - 1 किलोग्राम
2 चालान - 5 किलोग्राम
बॉक्स
इस प्रकार होता है चालान
- 100 ग्राम तक 500 रुपये
- 101 से 500 ग्राम तक 1500 रुपये
- 501 ग्राम से एक किलो तक 3000 रुपये
- एक किलो ग्राम से अधिक पांच किलोग्राम तक 10000 रुपये
- पांच किलोग्राम से अधिक दस किलोग्राम तक 20000 रुपये
- दस किलोग्राम से अधिक 25000 रुपये
::::::::::::::::::::
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर विकल्प देना प्रशासन का कार्य
सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प दुकानदारों के पास पहुंचाने का कार्य प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया है। इससे लघु उद्योग को बढ़ावा मिलता है। जैसे प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कागज या कपड़े का बैग मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा शादियों, पार्टियों आदि में प्रयोग होने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतया बंद करवाया जाना। इस दिशा में आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
::::::::::::::::::
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चार चालान किए गए हैं। इसको लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ निरंतर अभियान जारी रहेगा। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षण, नगर परिषद।