फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CET: 28226 candidates appeared for the exam on the first day, 1277 candidates were absent

सीईटी : पहले दिन 28226 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 1277 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Sun, 27 Jul 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 27 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
CET: 28226 candidates appeared for the exam on the first day, 1277 candidates were absent
सिरसा में परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा​र्थियों की लाइन लगी।
सिरसा। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट को लेकर शनिवार को दो सत्रों में परीक्षा हुई। दोनों सत्रों में कुल 29503 परीक्षार्थियों में से 28226 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1277 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा के पहले दिन 95.67 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रात:कालीन सत्र में 14750 विद्यार्थियों में से 14119 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। इस सत्र में 631 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे हैं। दूसरे सत्र में 14753 परीक्षार्थियों में से 14107 परीक्षा में बैठे और 646 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे हैं। दोनों सत्र शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन



शनिवार अल सुबह से ही फतेहाबाद जिला के परीक्षार्थी रोडवेज व प्राइवेट बसों में सवार होकर पुलिस लाइन पहुंचाना शुरू हो गए थे। वहीं, सिरसा से हिसार जाने वाले परीक्षार्थी बस स्टैंड से रवाना हुए। बस स्टैंड पर सुबह चार से लेकर साढ़े पांच बजे तक परीक्षार्थियों की काफी भीड़ रही। सिरसा प्रशासन की ओर से परीक्षार्थियों को हिसार ले जाने के लिए 414 बसों की व्यवस्था की गई थी। सुबह के सत्र के लिए रोडवेज की 44 व प 76 प्राइवेट बसें 4 हजार 407 परीक्षार्थियों को लेकर हिसार रवाना हुई। शाम के सत्र हेतु 116 रोडवेज की व 171 प्राइवेट बसें 11 हजार 925 परीक्षार्थियों को लेकर हिसार पहुंची। दोनों सत्रों को मिलकर सिरसा जिला के कुल 16 हजार 332 परीक्षार्थियों ने सरकार की निशुल्क बस सेवा का लाभ उठाया।
विज्ञापन



फतेहाबाद जिला से सिरसा पुलिस लाइन पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक ले जाने के लिए रोडवेज व प्राइवेट बसें तैयार खड़ी थी। परीक्षार्थी बसों में सवार होकर अपने-अपने परीक्षा केंद्र की ओर रवाना हुए। पुलिस लाइन में प्रशासन की तरफ से हेल्प डेस्क स्थापित किया गया था। जिससे कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र व उस रूट पर जाने वाली बस का पता करने में कोई परेशानी नहीं हुई। जिला में सीईटी को लेकर 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले सत्र का पेपर सुबह 10 बजे शुरू और 11.45 बजे खत्म हुआ। दूसरे सत्र का पेपर सवा तीन बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थी बोले- पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था, लेकिन समय कम था

परीक्षा समाप्त होने पर ज्यादातर परीक्षार्थी चेहरे पर मुस्कान लिए केंद्र से बाहर आए। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था। ज्यादातर सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न आए थे। पेपर अच्छा हुआ है। वहीं, कई परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर आसान था, लेकिन समय कम होने के कारण कुछ प्रश्नों का उत्तर नहीं दे पाए।
-------



कड़ी सुरक्षा व चेकिंग से गुजरना पड़ा



वहीं, परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रही। परीक्षा केंद्र के बाहर व अंदर चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी सुबह से लेकर शाम तक तैनात रहे। केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा व चेकिंग से गुजरना पड़ा। परीक्षार्थियों के मोबाइल,पर्स,चुडिय़ां,घड़ी व गहने बाहर ही रखवा लिए गए। वैसे अधिकांश परीक्षार्थियों को पहले से ही पता था कि परीक्षा केंद्र में क्या चीजें ले जाने पर प्रतिबंध है।
---------



मोबाइल नेटवर्क तोड़ने के लिए लगाए गए जैमर

सभी केंद्रों में परीक्षार्थियों की पहले मुख्य गेट तलाशी ली गई। केंद्र के अंदर भी मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों जांच की गई। इसके बाद एडमिट कार्ड व जरूरी दस्तावेज के साथ ही प्रवेश दिया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए गए ताकि मोबाइल नेटवर्क को तोड़ा जा सके। हर परीक्षार्थी पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी परीक्षा केंद्र में लगाए गए थे। जिस कमरे में परीक्षा हुई वहां भी सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था।
-------



परीक्षार्थियों के अभिभावक दिनभर रहे परेशान, पानी भी खरीदकर पीना पड़ा



परीक्षा के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी परीक्षार्थियों के साथ आए उनके अभिभावकों को उठानी पड़ी। परीक्षा केंद्रों के बाहर परिजनों के लिए पानी की व्यवस्था तक नहीं थी। वे दिनभर गर्मी में सड़क किनारे या पार्कों में बैठे रहे। अभिभावक दुकानों से खरीदकर बोतल बंद पानी पीते रहे।
----------




फोटो स्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर बंद रहे



परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में सभी फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहे। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में वाहन पार्किंग पर भी प्रतिबंध रहा। जिसके चलते परीक्षार्थियों के अभिभावकों ने अपने वाहन दूर खड़े करने पड़े।
---------




प्रवेश द्वार पर ही रख ली गई प्रतिबंधित वस्तु



परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गैजेट, मोबाइल आदि के इस्तेमाल पर भी पाबंदी रही। इसके अलावा कोई भी गहने जैसे अंगूठी, कड़ा, नाक की लौंग, गले का हार, बिल्ला, कलाई घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, खाद्य वस्तु, मेटेलिक आइटम, पानी की बोतल आदि अंदर ले जाने की अनुमति परीक्षार्थियों को नहीं थी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही जिस परीक्षार्थी के पास ये चीजें मिलीं उसे बाहर रखवा लिया गया। वैसे ज्यादातर परीक्षार्थियों को पहले ही इसका पता था। इसलिए वे जरूरी दस्तावेज लेकर ही परीक्षा केंद्र पहुंचे।

--------------



आज भी होगी दो सत्र में परीक्षा



सीईटी के प्रत्येक सत्र में 14 हजार 750 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। 27 जुलाई रविवार को भी दो सत्र में परीक्षा होगी। पुलिस लाइन सिरसा से शटल बस सर्विस प्रदान की गई है, जिसके लिए 120 बसों की अलग से व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने कुल 558 बसों का प्रबंध किया है।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed