फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU: Split in Employees' Association, one group got elections done and made executive, other group claims - elections were not held, not employees but self-styled leaders

सीडीएलयू : कर्मचारी एसोसिएशन में दो फाड़, एक गुट ने चुनाव करवा बनाई कार्यकारिणी, दूसरे गुट का दावा- नहीं हुए चुनाव, कर्मचारियों के नहीं बल्कि स्वयं-भू प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
CDLU: Split in Employees' Association, one group got elections done and made executive, other group claims - elections were not held, not employees but self-styled leaders
सीडीएलयू में हुए चुनाव के बाद प्रमाण पत्र हासिल करते प्रधान। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कर्मचारी एसोसिएशन को लेकर पशोपेश की स्थिति उत्पन्न हो गई है। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी और चुनाव को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी है। एक तरफ कुछ कर्मचारियों ने एक होकर नए सिरे से चुनाव करवाए जाने का दावा कर दिया, वहीं दूसरी ओर पहले से संचालित कार्यकारिणी ने कोई चुनाव नहीं करवाए जाने की बात कही। अधिकारियों ने भी चुनाव करवाए जाने से अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन

सीडीएलयू में एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन (एनटी) संचालित है। पिछले वर्ष चुनाव हुए थे और रविंद्र सैनी प्रधान हैं। कर्मचारी दो गुटों मे बंटे हुए हैं। कर्मचारियों का एक गुट एक वर्ष की कार्यकारिणी की अवधि बताकर चुनाव करवाए जाने की मांग कर रह था, जबकि मौजूदा कार्यकारिणी का तर्क था कि कार्यकारिणी की अवधि तीन वर्ष की है। कुछ दिन पहले पूर्व प्रधान महेंद्र बैनीवाल के नेतृत्व में एकत्र होकर कर्मचारियों ने नए सिरे से चुनाव करवाए जाने का शेड्यूल तक जारी कर दिया। शेड्यूल अनुसार वीरवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसके अनुसार महेंद्र बैनीवाल को प्रधान, जसकरण सिंह को उपप्रधान, ज्योति को महासचिव और राकेश कुमार को संयुक्त सचिव घोषित कर दिया गया। इसके बाद बाकायदा महेंद्र सिंह बैनीवाल की ओर से रजिस्ट्रार सोसायटीज को पत्र लिखकर सूचित भी कर दिया है। साथ ही पत्र में कहा है कि भविष्य में नवनियुक्त कार्यकारिणी को रिकॉर्ड में लेकर अनुमोदन प्रदान करें। महेंद्र बैनीवाल ने बताया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त गया था, इसलिए चुनाव करवाए गए हैं। अब नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये है पूरा विवाद
सीडीएलयू की कर्मचारी एसोसिएशन के पिछले वर्ष चुनाव हुए। पूर्व प्रधान महेंद्र बैनीवाल गुट का कहना है कि एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है इसलिए चुनाव करवाए जाएं। इसके विपरीत मौजूदा प्रधान रविंद्र सैनी ग्रुप का दावा है कि वर्तमान कार्यकारिणी का तीन वर्ष का कार्यकाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुए हैं चुनाव, स्वयं-भू प्रधान घोषित : रविंद्र सैनी
देखिए, एसोसिएशन की कार्यकारिणी की अवधि तीन वर्ष की है। वीरवार को कोई चुनाव नहीं हुए हैं और न ही नई कार्यकारिणी बनी है। जो स्वयं को प्रधान बताते हैं, वे कर्मचारियों के नहीं बल्कि स्वयं-भू प्रधान हैं। वे मनमर्जी से प्रधान बने हैं। -रविंद्र सैनी, प्रधान, नॉन टीचिंग एसोसिएशन, सीडीएलयू।

तीन वर्ष का है कार्यकाल, नए चुनाव की सूचना नहीं : रजिस्ट्रार
कार्यालय के रिकार्ड के अनुसार कर्मचारी एसोसिएशन का कार्यकाल तीन वर्ष का है। नए चुनाव होने और नई कार्यकारिणी बारे कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। चुनाव और कार्यकारिणी का एसोसिएशन का अपना विवाद है, वे अपने स्तर पर निपट लेंगे। -डॉ. राजेश बांसल, रजिस्ट्रार, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed