फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CBI, ED independent institution, no government interference: Union Minister of State

सीबीआई, ईडी स्वतंत्र संस्था, सरकार का हस्तक्षेप नहीं : केंद्रीय राज्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
CBI, ED independent institution, no government interference: Union Minister of State
केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा का बुके देकर सम्मानित करते भाजपा नेता गोबिंद कांडा? - फोटो : Sirsa
सिरसा। सीबीआई और ईडी स्वतंत्र संस्थाएं हैं, सरकार का इनमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। विपक्ष अपनी भूमिका से इतर केवल आरोप लगाने में ही लगा रहता है। भाजपा केवल देश की प्रगति, मजबूती के लिए ही कार्य करती है। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्योग व उत्तर प्रदेश के जालौन के सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कही। वे शनिवार को विधायक गोपाल और भाजपा नेता गोबिंद कांडा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के बाद आने वाले चुनाव की तैयारियों में शुरू से ही जुट जाती है। वह अपनी नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है। भाजपा संगठन ने देश के 144 लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया है, जहां पर केंद्रीय मंत्रियों को प्रवास करते हुए लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाकर पार्टी के साथ जोड़ना होगा। प्रवास के दौरान वे संगठन, आरएसएस कार्यकर्ता के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल करेंगे। अध्यापक, अधिवक्ता और चिकित्सक संगठनों से बातचीत कर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस में बिखराव और वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब किसी पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था नहीं होती तो वह पार्टी टूटती है और ऐसा ही कांग्रेस में हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर गुलाम नबी आजाद भाजपा की नीतियों से प्रभावित है, तो उनका स्वागत है। इस दौरान भाजपा नेता गोबिंद कांडा, सिरसा लोकसभा क्षेत्र प्रवास प्रभारी श्रीनिवास गोयल, भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल सिंह राणा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, श्याम बजाज, जिला प्रधान आदित्य देवीलाल चौटाला, देवकुमार शर्मा, रविंद्र बलियाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह केंद्रीय मंत्री बैठक कर लेंगे फीडबैक : भानू प्रताप सिंह
सिरसा। केंद्रीय राज्य मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा ने जिला टीम व मंडल अध्यक्ष के साथ स्थानीय रेस्ट हाउस में एक बैठक की। उन्होंने लोकसभा चुनावों में संगठन की मजबूती को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन ही लोकसभा क्षेत्र ऐसे हैे, जहां और अधिक मेहनत से काम करने की जरूरत है, उसमें से एक सिरसा लोकसभा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि हर माह एक केंद्रीय मंत्री सिरसा लोकसभा क्षेत्रों में आकर बैठक कर फीडबैक लेंगे। उन्होंने पंचायती चुनावों को लेकर भी पदाधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed