फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   caught 45 abandoned animals

शहर में लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू, पहले दिन 45 पशुओं को पकड़ा

Thu, 21 May 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
caught 45 abandoned animals
caught 45 abandoned animals - फोटो : Sirsa
शहर से आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद सिरसा ने अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन नप ने तीन घंटे अभियान चलाकर करीब 45 पशुओं को पकड़ा। यह अभियान शहर को केटल फ्री करने के लिए किया गया है। शुक्रवार को बेगू रोड पर जगदंबे पेपर मिल क्षेत्र से पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव गुरशरण सिंह के नेतृत्व में नप के करीब 120 सफाई कर्मचारियों ने सुबह चार बजे पशु पकड़ने का अभियान शुरू किया। सफाई कर्मचारियों ने बस स्टैंड से यह अभियान शुरू किया। कर्मचारियों ने अबकी बार ट्रैक्टर ट्राली पर पशु लादने की बजाए पैदल ही पशुओं को पकड़ना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बस स्टैंड, सुरखाब चौक और परशुराम चौक पशुओं को हांकते हुए बाजारों से पैदल ही हांकते हुए करीब पांच किलोमीटर दूर केलनियां गांव के पास बनी नंदीशाला में ले गए। पहले दिन करीब 45 पशुओं को पकड़कर नंदीशाला में रखा गया। करीब सात बजे तक यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए उन्हें हरे चारे का लालच दिया गया। पशुओं के झुंड के आगे हरे चारे से लदी ट्राली चलाई गई। हरे चारे को देखकर पशु उनके पीछे पीछे दौड़े। इसके बाद सभी पशुओं को धीरे-धीरे हांक कर पैदल ही सफाई कर्मचारी केलनियां की नंदीशाला में ले गए।। यदि किसी जगह पर पशुओं के गलियों में घुसने का अंदेशा था तो वहां पर कर्मचारियों ने हाथों में डंडे लेकर उसे रास्ते को ब्लॉक कर दिया। ऐसे में यह तरीका पूरी तरह से कारागार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को दिया जा रहा है गोद
प्रशासन ने शहर को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए गोद लेने का अभियान भी शुरू किया है। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति एक पशु को गोद लेकर करीब 6 हजार रुपये केलनिया नंदीशाला में रसीद कटवाकर ले सकता है। उपायुक्त, एसडीएम और नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता सहित सचिव भी पशुओं को गोद ले चुके हैं। बता दें कि केलनियां गांव की पंचायत ने हर दिन एक क्विंटल दलिया भी नंदियों को खिलाने का फैसला लिया है। इसके अतिरिक्त कई ग्रामीणों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है।
पहले दिन 45 पशुओं को पकड़ा गया है। शुक्रवार को भी पशु पकड़ने का अभियान जारी रहेगा। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक शहर को केटल फ्री नहीं होता।
-गुरशरण सिंह, सचिव, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed