{"_id":"6a8f3704b0e2965ac7004a47","slug":"udyamita-programme-on-3-september-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163897-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिला स्तरीय कौशल, नवाचार एवं उद्यमिता कार्यक्रम 3 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिला स्तरीय कौशल, नवाचार एवं उद्यमिता कार्यक्रम 3 को
Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमके महाविद्यालय में किया जाएगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय विश्व उद्यमिता दिवस के तहत 21 अगस्त से 5 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है। 3 सितंबर को महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय अंतर-महाविद्यालयीन कौशल, नवाचार एवं उद्यमिता आदान-प्रदान कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा।
महाविद्यालय की प्राचार्य अंशु उप्पल ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। व्यावहारिक कौशल, रचनात्मक सोच, नवाचार और उद्यमशील दृष्टिकोण भी आवश्यक हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने में मदद करते हैं।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी अपने कौशल, नवीन विचारों और परियोजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। उन्हें अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ ज्ञान और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल को रोजगार या उद्यमिता के अवसर में बदलने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
पंजीकरण और कार्यक्रम का संदेश
कार्यक्रम की आयोजक डॉ. दीपिका शर्मा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी दल 29 अगस्त तक पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतिभागियों को अपना नाम, पाठ्यक्रम या वर्ष, मोबाइल नंबर और रुचि का क्षेत्र महाविद्यालय के ई-मेल पर भेजना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मूल संदेश “कौशल से अवसर और अवसर से उद्यम” है। विभिन्न संकायों के विद्यार्थी एक-दूसरे की प्रतिभा और अनुभवों से सीखेंगे। इससे सहयोग, सहभागिता, कौशल विकास और अवसर निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।