फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cash not recieve in bank, traders, hungama

कैश न मिलने पर व्यापारियों ने बैंक में किया हंगामा

Fri, 23 Dec 2016 01:21 AM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Fri, 23 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के करीब 44 दिन बाद भी बैंकों के सामने लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। कारण है बैंकों में पर्याप्त कैश का न होना। बैंक में पीछे से ही कैश कम मिलने की वजह से खासकर व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते वीरवार को एचडीएफसी बैंक में व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। बाद में कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को शांत करवाया।
विज्ञापन


  व्यापारियों ने बताया कि सरकार की ओर से चालू खाते पर करीब 50 हजार रुपये की राशि और बचत खाते पर 24 हजार रुपये की नकदी देने की बात कही जा रही है, लेकिन बैंक सरकार की नियमों के अनुसर कैश नहीं दे रहे। रोजाना अनेक व्यापारियों को सुबह से ही बैंक के बाहर लंबी लाइन में खडे़ होने के बाद कुछ रुपये ही प्राप्त हो रहे हैं। इससे उनका गुजारा नहीं हो रहा और वे मजदूरों व किसानों को पैसे नहीं दे पा रहे जिस कारण किसान रोजाना उनसे झगड़ा करते हैं। उन्होंने मांग की कि अनाज मंडी के व्यापारियों को उनके चालू खातों पर पर्याप्त कैश मुहैया करवाया जाए ताकि वे अपनी व्यवस्था सुचारू रूप से चला सके। वहीं कुछ व्यापारियों ने बैंक अधिकारियों पर शाम को अपने चेहतों को एक फर्म के ही चार-पांच चेक लेकर हजारों रुपयों की राशि निकालकर देने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


इस पर बैंक प्रबंधक पुनीत सक्सेना ने व्यापारियों को बताया कि कोई भी व्यक्ति साबित कर दे कि उसने किसी भी व्यापारी को लाइनों के बिना कैश दिया हो या गलत काम किया है तो वे अपने आप नौकरी छोड़ देंगे। उन्होंने तो अपने बैंक कर्मचारियों के वेतन की राशि भी उनको लाइन में टोकन देकर दी है। इसके बाद एक-दो व्यापारियों को छोडक़र सभी व्यापारियों ने बैंक प्रबंधक का पक्ष लिया और उनको व्यापारियों के लिए सिस्टम बनाकर पर्याप्त राशि मुहैया करवाने की मांग की। इस पर बैंक प्रबंधक ने व्यापारियों के साथ मिलकर एक सिस्टम के तहत राशि वितरण करने की योजना बनाई। व्यापारियों ने बताया कि बैंक करीब 70 प्रतिशत चालू खातों के लोगों और करीब 30 प्रतिशत राशि बचत खातों को भुगतान करें। वहीं अनाज मंडी की सैकड़ों दुकानों व बूथों को क्रमानुसार करीब 24 हजार रुपये की राशि वितरित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों का राशि मिल सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के लिए बनाया सिस्टम
व्यापारियों की समस्या के लिए अनाज मंडी के एक व्यक्ति ओमप्रकाश की ड्यूटी लगा दी गई है। जो रोजाना बैंक में आई राशि के आधार पर क्रम अनुसार दुकानों के चेक लेकर नंबर लगाएगा। उन्ही नंबरों के आधार पर व्यापारी अपने बैंक खातों से राशि निकलवाएंगे। इस मौके पर बोबी सिंगला, आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रदीप जैन, शशि सिंगला, जोरा जैन, सोनू बागड़ी, पंकज महेश्वरी, राकेश बांसल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed