सिरसा: स्कूल में प्रवेश न देने के मामले में प्रिंसिपल, डीपी सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज
नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने राजकीय विद्यालय शाहपुरिया के प्रिंसिपल बलवंत, डीपी और शाहपुरिया निवासी सोनू, कृष्ण, विक्रम, अक्षय और एक नाबालिग छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले के चोपटा में क्षेत्र के शाहपुरिया स्थित राजकीय विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र और उसके पिता की पिटाई करने व स्कूल में प्रवेश न देने पर पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल, डीपी और गांव के ही 5 अन्य लोगों पर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच डीएसपी धर्मवीर कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग की ओर से भी मामले की जांच करवाने के आदेश दिए गए हैं। नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस ने राजकीय विद्यालय शाहपुरिया के प्रिंसिपल बलवंत, डीपी और शाहपुरिया निवासी सोनू, कृष्ण, विक्रम, अक्षय और एक नाबालिग छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शाहपुरिया निवासी विजय सिंह ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है उसके लड़के का नाम अमनदीप है और वह गांव के ही स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके साथ गांव के ही एक लड़का भी पढ़ता है। कुछ दिन पहले अमनदीप की कक्षा में पेपर लिया गया था और कक्षा के बच्चों द्वारा ही पेपर चेक करवाया गया।
विपुल ने उसके लड़के अमनदीप के पेपर में नंबर कम लगा दिए थे जिस पर बाद में एक छात्र ने अपनी गलती मानते हुए अमनदीप के पेपरों के नंबर सही कर दिए । 1 मार्च 2022 को आरोपी छात्र अमनदीप को अपनी बाइक पर खेलने की बात कह कर ले गया। कुछ देर बाद आरोपी छात्र दोबारा उसके घर आया और कहने लगा कि उसके पिता विक्रम ने आपको बुलाया है।
आरोपी छात्र उसे गांव से बाहर खेत में ले गया। जहां उसका लड़का अमनदीप भी था और आरोपी छात्र के पिता विक्रम, कृष्ण, सोनू, अक्षय आदि पहले से ही मौजूद थे। इन लोगों ने वहां दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। किसी तरह उन दोनों ने वहां से अपनी जान बचाकर भागे। उन्होंने कहा कि तब से उक्त लोग उसके बेटे को स्कूल में नहीं जाने दे रहे।
यही नहीं स्कूल प्रिंसिपल बलवंत व डीपी भी उसके बेटे को स्कूल में इन लोगों के कहे बिना प्रवेश नहीं करने दे रहे। इस कारण वे मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है। उक्त लोग स्कूल में जाने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। जिससे परिवार के लोग सदमे में हैं।
शिकायत के आधार पर शाहपुरिया निवासी सोनू, कृष्ण, विक्रम, अक्षय और एक नाबालिग छात्र सहित स्कूल के प्रिंसिपल और डीपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही स्कूल का रिकॉर्ड चेक किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सत्यवान, थाना प्रभारी, नाथूसरी चोपटा।
स्कूल प्रिंसिपल और डीपी पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच के बाद जो भी मामला सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।