{"_id":"646511550036ee54e503c9a6","slug":"case-of-protesting-in-the-chief-ministers-program-police-crackdown-against-many-more-protesters-sirsa-news-c-21-1-136192-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रदर्शन करने का मामला : कई और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कसी नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रदर्शन करने का मामला : कई और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने कसी नकेल
Wed, 17 May 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 17 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिरसा दौरे के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस कई अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी हुई है। इसके लिए रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
मुख्यमंत्री 13 मई से 15 मई तक सिरसा में थे। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम हुए। इस दौरान खैरेकां में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम के सामने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर दिया था। इसके बाद डबवाली क्षेत्र में भी विरोध प्रदर्शन हुआ और इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। दूसरी ओर, कई आशंकित प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग जगहों पर बंद भी किया गया था। मुख्यमंत्री के जाने के बाद अब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी है और रिकार्ड खंगाला जा रहा है। बता दें कि गत दिवस 17 नामजद सहित 15-20 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जिन्होंने विरोध प्रदर्शन किए थे, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें डबवाली और खैरकां में हुए प्रदर्शन शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कार्रवाई की जा रही है।-- उदय सिंह मीना, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिरसा दौरे के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस कई अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी हुई है। इसके लिए रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
मुख्यमंत्री 13 मई से 15 मई तक सिरसा में थे। इस दौरान जनसंवाद कार्यक्रम हुए। इस दौरान खैरेकां में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम के सामने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर दिया था। इसके बाद डबवाली क्षेत्र में भी विरोध प्रदर्शन हुआ और इस दौरान पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। दूसरी ओर, कई आशंकित प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग जगहों पर बंद भी किया गया था। मुख्यमंत्री के जाने के बाद अब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी है और रिकार्ड खंगाला जा रहा है। बता दें कि गत दिवस 17 नामजद सहित 15-20 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान जिन्होंने विरोध प्रदर्शन किए थे, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें डबवाली और खैरकां में हुए प्रदर्शन शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन