फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Case of entering police station in Sirsa and threatening the policemen, accused father-son threatened to shoot

Sirsa: पुलिस चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों को धमकाने का मामला, आरोपी पिता-पुत्र ने दी गोली मारने की धमकी

Wed, 19 Mar 2025 01:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Mar 2025 01:52 PM IST
सार

शाम के समय अर्पण सिंह पुलिस चौकी में पहुंचा और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगा। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने कहा कि "मेरे घर से शराब बरामद होने का क्या सबूत है?" जब पुलिस ने बताया कि घर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मंगवाई जाएगी.

विज्ञापन
Case of entering police station in Sirsa and threatening the policemen, accused father-son threatened to shoot
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा की सब्जीमंडी पुलिस चौकी में घुसकर चौकी प्रभारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी अर्पण सिंह अपनी पत्नी को पुलिस द्वारा चौकी में लाने से नाराज था। उसने चौकी प्रभारी के सामने पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी देते हुए खुद को "पक्का गुज्जर" बताया। इस पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी गुरमेश सिंह ने बताया कि सब्जीमंडी चौकी की महिला पुलिस टीम जब गश्त पर थी, तो रोहताश गुज्जर के घर के बाहर बनी सीढ़ियों के पास दो गत्ता पेटियों में 20 बोतल देसी शराब बरामद हुई। शक के आधार पर जब वहां मौजूद महिला से शराब के बारे में पूछा गया, तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पुलिस ने शराब जब्त कर महिला को पूछताछ के लिए चौकी ले आई, जहां उसने अपना नाम पारुल पत्नी अर्पण सिंह निवासी रानिया रोड बताया। पूछताछ में उसने बताया कि शराब के बारे में उसका पति अर्पण और ससुर रोहताश गुज्जर ही जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन


शाम के समय अर्पण सिंह पुलिस चौकी में पहुंचा और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगा। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने कहा कि "मेरे घर से शराब बरामद होने का क्या सबूत है?" जब पुलिस ने बताया कि घर के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मंगवाई जाएगी, तो उसने कहा कि "कैमरे की रिकॉर्डिंग चाहकर भी नहीं ले सकते, मैंने डीवीआर अपने वकील चाचा को दे दिया है।" इसके बाद अर्पण सिंह ने पुलिस पर भड़कते हुए कहा कि "मेरी पत्नी को चौकी में लाकर मेरी इज्जत मिट्टी में मिला दिया, मैं सबको जान से मार दूंगा, मैं असली गुज्जर हूं, गोली मार दूंगा।" उसने चौकी प्रभारी की ओर इशारा कर बंदूक का निशान बनाया और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने अर्पण और उसके पिता रोहताश गुज्जर के खिलाफ अवैध शराब बिक्री, धमकी और शांति भंग करने जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि अर्पण सिंह पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट, लड़ाई-झगड़े और अन्य मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed