फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car riders attacked two people, case against 6

Sirsa News: कार सवारों ने दो लोगों पर किया हमला, 6 पर केस

Sun, 13 Oct 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 13 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Car riders attacked two people, case against 6
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बडागुढ़ा। बडागुढ़ा में गाड़ी सवार 6 युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जब एक अन्य व्यक्ति उसे छुड़वाने आया तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस घायल गुरप्रीत सिंह निवासी झीड़ी की शिकायत पर 6 युवकों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान मेंं गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम को वह अपने लड़के गगनदीप व गांव के ही प्रीतम सिंह के साथ गाड़ी में सवार हो कर झीड़ी से थिराज जा रहा था। रास्ते में झीड़ी के निकट ही सड़क पर एक कार खड़ी थी, जिसमें गांव झीड़ी निवासी बेअंत सिंह, गुलाब सिंह, मग्घर सिंह व बीकर सिंह तथा गांव किरोडक़ोट निवासी सुखविंद्र सिंह व गुरविंद्र सिंह सहित 6 लोग सवार थे और उनके पास डंडे व धारदार हथियार थे। उक्त लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उस पर हमला कर दिया। वहीं इस दौरान उसके गांव का ही मेवा सिंह मौके पर आया और उसे छुड़वाया। इस दौरान मेवा सिंह को भी चोटें आईं। इस हमले में घायल गुरप्रीत व मेवा सिंह दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरप्रीत ने बताया कि कुछ समय पूर्व आरोपी बेअंत सिंह से उसकी बहस हुई थी। इसी के रंजिश उन्होंने उस पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed