फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Car overturned after hitting grill on Bharatmala Road

Sirsa News: भारतमाला रोड पर ग्रिल से टकराकर पलटी कार

Wed, 07 Jan 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 07 Jan 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Car overturned after hitting grill on Bharatmala Road
डबवाली। गांव अबूबशहर और सकता खेड़ा के बीच भारतमाला रोड पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक कार अनियंत्रित होकर ग्रिल से टकराकर पलट गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में सवार दंपती और उनके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें सिविल अस्पताल डबवाली पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद चौकी चौटाला पुलिस ने घायलों को अन्य वाहन से उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन

चौकी चौटाला प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि वे अपने निजी वाहन से गांव चौटाला की ओर आ रहे थे और दुर्घटनाग्रस्त कार को देख तुरंत मदद के लिए रुके। महाराष्ट्र निवासी कार चालक मेजर अभिजीत ने बताया कि वह परिवार सहित फिरोजपुर (पंजाब) जा रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर रोड पर लगे ग्रिल से टकराकर पलट गई। उन्होंने पुलिस टीम की समय पर कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी चौटाला पुलिस ने आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तेज गति, लापरवाही और नियमों की अनदेखी सड़क हादसों का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed