{"_id":"6af9e8f1298eb4f899094bf5","slug":"canal-broke-sirsa-news-c-128-1-sir1010-168516-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रानियां में मम्मड़ ब्रांच नहर टूटी, किसानों को सिंचाई संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रानियां में मम्मड़ ब्रांच नहर टूटी, किसानों को सिंचाई संकट
Sun, 15 Nov 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
15 दिन की बंदी के बाद छोड़ा पानी टेल तक पहुंचने से पहले ही टूटी नहर, दो महीने में दो बार टूट-फूट से बिजाई प्रभावित होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। भाखड़ा नहर की मम्मड़ ब्रांच में बार-बार टूट-फूट से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे क्षेत्र के किसानों को गेहूं और सरसों की बिजाई की चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि नए निर्धारण के अनुसार, उन्हें महीने में केवल सात दिन ही नहरी पानी मिलना है।
किसानों के अनुसार, 15 दिन की बंदी के बाद नहर में पानी छोड़ा गया था। यह पानी टेल तक पहुंचने से पहले ही बड़ागुढ़ा क्षेत्र में टूट गई। इससे नहरी पानी की आपूर्ति बाधित हो गई।
पिछले दो महीनों में नहर दो बार टूट चुकी है। दो दिन बीतने के बाद भी रविवार शाम तक मम्मड़ ब्रांच में पानी नहीं छोड़ा गया। किसानों के अनुसार, क्षेत्र का भूमिगत पानी अत्यधिक लवणयुक्त है। ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए भाखड़ा बेल्ट के किसान नहरी पानी पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
गांव चक्कां, भुन्ना सहित कई गांवों के किसानों ने सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने कमजोर तटबंधों को मजबूत करने, नहर की सफाई और नियमित निरीक्षण की अपील की। किसानों का कहना है कि समय पर पानी न मिलने से गेहूं, सरसों और आगामी फसलों की पैदावार प्रभावित होगी।