फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cabinet Minister visited the exhibition based on public welfare schemes

Sirsa News: जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का कैबिनेट मंत्री ने किया अवलोकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister visited the exhibition based on public welfare schemes
 ई दिशा में लगाई गई प्रदर्शनी की योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी
सिरसा। ई-दिशा केंद्र सिरसा में केंद्र व प्रदेश सरकार की 11 वर्षों की योजनाओं के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने शिरकत की। कृष्ण बेदी ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत इन कार्यों की जानकारी देने के लिए जनता के बीच जाएंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तिकरण, किसान के हितों की रक्षा और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण सहित हर वर्ग-क्षेत्र में विकास हुआ है।
विज्ञापन


बेदी ने कहा कि आज हर परिवार का बच्चा जो योग्यता रखता है, वे बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी में बड़े-बड़े पदों पर आसीन हो रहे हैं। आज हर कोचिंग सेंटर पर बड़ी संख्या में युवा कोचिंग के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनाकर कर्मचारियों को राहत देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी के अवलोकन दौरान उनके साथ डीएमसी वीरेंद्र सहरावत, तहसीलदार भुवनेश कुमार, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलौड, डीडब्ल्यूओ राकेश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, भाजपा जिलाध्यक्ष सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष डबवाली रेणू शर्मा, जिला प्रभारी वेद फुल्लां, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


फसलों की एमएसपी पर की जा रही खरीद



कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब किसानों को न केवल उचित मुआवजा दिया जा रहा है, बल्कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार रुपये किसानों के खातों में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद कर रही है। किसानों के खातों में फसल बेचने के उपरांत सीधी राशि भेजी जाती है। राज्य का कोई भी ऐसा जिला नहीं जो नेशनल हाईवे से जुड़ा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed