फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Budget of four crores sought from the directorate for PMshree school: 50 to 60 lakh rupees will be spent on each school

पीएमश्री स्कूल के लिए निदेशालय से मांगा चार करोड़ का बजट : प्रत्येक स्कूल पर खर्च होंगे 50 से 60 लाख रुपये,

Sat, 24 Jun 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 24 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Budget of four crores sought from the directorate for PMshree school: 50 to 60 lakh rupees will be spent on each school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा।
जिले में सात सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को पीएमश्री तो बना दिया गया है, लेकिन अभी तक सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में इन स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए
शिक्षा विभाग ने निदेशालय से चार करोड़ रुपये के बजट की मांग की है। प्रत्येक स्कूल पर 50 से 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत जिले के सात स्कूलों को ट्रायल के रूप में विकसित किया जाना है। इसको लेकर पिछले कई महीनों से कवायद चल रही है। पीएमश्री में प्रत्येक खंड का एक स्कूल शामिल किया गया है। इन स्कूलों को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाम दिया गया है। इन स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने निदेशालय से बजट मांगा है। प्रत्येक स्कूल के लिए 50 से 60 लाख रुपये की डिमांड की है। इस बजट के माध्यम से स्कूल में मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जाएगा। यह बजट स्कूल की चारदीवारी, लैब, पानी की व्यवस्था, सोलर पैनल, रंग रोगन, लैब का सामान, इंटरनेट की व्यवस्था, स्मार्ट बोर्ड, लैब, डिजिटल लैब आदि चीजों पर खर्च किया जाएगा। नया टेक्निकल स्टाफ भी नियुक्त किया जाएगा। अगर किसी स्कूल में साइंस व कॉमर्स नहीं है, उन स्कूलों से इन कोर्सों की डिमांड मांगी गई है।
विज्ञापन



इन स्कूलों को बनाया गया पीएमश्री स्कूल
खंड का नाम, स्कूल का नाम
- सिरसा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माधोसिंघाना
- ऐलनाबाद, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूर्टवाला
- रानियां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खारियां
- डबवाली, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चौटाला
- ओढां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओढां
- बड़ागुढ़ा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बडागुढ़ा
- चोपटा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चोपटा
वर्जन
जिला के सात स्कूलों को पीएमश्री स्कूलों बदला जाना है। इस दौरान स्कूलों के कागजी कार्य पूरा कर लिया गया है। अब स्कूलों के इंफास्ट्रक्चर के लिए निदेशालय से बजट की मांग की गई है। इस दौरान सात स्कूलों के लिए चार करोड़ रुपये की डिमांड भेजी है। प्रत्येक स्कूल पर 50 से 60 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। - विनोद कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed