{"_id":"65fe9c7880dab56bc50be5f3","slug":"brokers-submitted-memorandum-to-sdm-regarding-increasing-the-prices-of-crops-sirsa-news-c-128-1-slko1008-117164-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आढ़तियों ने फसलों में दामी बढ़ाने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आढ़तियों ने फसलों में दामी बढ़ाने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Sat, 23 Mar 2024 02:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सिरसा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गेहूं व सरसों की खरीद पर आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत दामी देने की मांग की गई है।
आढ़ती एसोसिएशन सिरसा के प्रधान मनोहर मेहता ने कहा कि उपायुक्त की गैर मौजूदगी में एसडीएम राजेंद्र सिंह को सीएम नायब सिंह सैनी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है। आढ़तियों ने सदैव ही सरकार के साथ मिलकर प्रदेश की उन्नति में राजस्व देकर अपना योगदान दिया है। आढ़ती गेहूं और सरसों की खरीद पर पूरी दामी न मिलने की वजह से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आढ़तियों को गेहूं की खरीद पर 2.5 प्रतिशत के बजाय 45.88 रुपये ही दामी दी जा रही है। पिछले काफी समय से सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से नहीं की जा रही है।
प्रधान ने कहा कि सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जाए। ताकि आढ़तियों को आर्थिक रूप से कुछ राहत मिल सके। आढ़तियों की मांग है कि हरियाणा के किसानों को भी राजस्थान सरकार की तर्ज पर गेहूं पर 125 रुपये बोनस देने की घोषणा की जाए।
विज्ञापन
प्रधान मनोहर मेहता ने कहा कि सिरसा मंडी में आढ़तियों व किसानों के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव हैं। प्रतिनिधिमंडल में उप प्रधान प्रेम बजाज, कोषाध्यक्ष कुणाल जैन, सुशील कसवां, दीपक कंबोज, अंकित कालड़ा, सह सचिव महावीर शर्मा, लाभ चंद कंबोज, सुधीर ललित, कृष्ण गोयल, सुशील रहेजा, सरदार गुरचरण सिंह, गुरजंट गिल सहित अन्य आढ़ती शामिल थे।