फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Breaking 12 thousand of store theft, sirsa news

दुकान का ताला तोड़कर 12 हजार की चोरी

Fri, 02 Dec 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 02 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
चोपटा। चोपटा के भट्टू रोड़ स्थित किरयाना की दुकान में बुधवार रात को चोरी हो गई। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 10-10 के नोट के 12 हजार 200 रुपये चोरी करकेले गई।
विज्ञापन

दुकान में चोरी का पता दुकानदार को तब लगा जब वीरवार सुबह वह अपनी दुकान पर आया। बाद में इसकी सूचना चोपटा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लुदेसर निवासी मोहर सिंह ने बताया कि उसने चोपटा के भट्टू रोड़ पर श्री बालाजी किरयाना स्टोर नाम से परचून की दुकान कर रखी है। बुधवार शाम को वह अपनी दुकान बंद करके अपने गांव चला गया था। वीरवार  सुबह करीब नौ बजे जब वह वापस दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था व शटर ऊंचा उठा हुआ था। मोहरसिंह ने बताया कि दुकान के अंदर देखा तो सामान बिखरा हुआ था व गल्ला खाली पड़ा था। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार ने बताया कि गल्ले में 10-10 रुपये के 12 हजार 200 रुपये रखे हुए थे, जो अज्ञात चोरों ने चुरा लिए हैं। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed