फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Both accused on remand in chit fund case

Sirsa News: चिटफंड मामले में दोनों आरोपी रिमांड पर, 15 से 20 ओर लोगों ने पुलिस को दी शिकायत

Thu, 25 Apr 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 25 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Both accused on remand in chit fund case
सिरसा। विजन मार्केट के नाम से चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले अंतरराज्य गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभाष को पांच दिन और लाभ सिंह को तीन के रिमांड लिया था। दोनों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं अब इनके खिलाफ 15 से 20 लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ठगी करने वाले लोगों ने सेक्टर के पास अजय विहार में ऑफिस बनाया हुआ था। इसी कार्यालय से यह अपना नेटवर्क चलाते थे। लोगों को पैसा कई गुणा ज्यादा ने की बात कह कर उन्हें अपने साथ जोड़ते थे। इसी के चक्कर में पतली डाबर निवासी लखबीर सिंह पुत्र जगतार सिंह ने भी 30 से 32 लाख रुपये कंपनी में लगाए थे। जिसमें से 18 लाख के करीब रुपये उसे वापस कर दिए गए थे। जबकि बाकी बचा हुआ पैसा उसे आरोपी दे नहीं रहे थे। जिसके बाद उसने सिविल थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

यह है मामला
पतली डाबर निवासी लखबीर सिंह पुत्र जगतार सिंह ने 1 जनवरी को शहर के सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। ठगी की शिकायत की जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने मिलकर साजिश के तहत लोगों से ठगी करने के उद्देश्य से विजन मार्केट के नाम से चिटफंड कंपनी बनाई थी। सिरसा में कार्यालय स्थापित कर वर्ष 2021 व 2022 की अवधि के दौरान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान तथा यूपी के करीब 1,500 लोगों से अब तक करीब 24 व 25 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुभाष पुत्र हंसराज निवासी गुड़िया खेड़ा जिला सिरसा तथा लाभ सिंह उर्फ लवली पुत्र भाल सिंह निवासी समाणा, पंजाब को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed