{"_id":"65dcad6783bfcca7fe077eb9","slug":"bolero-and-two-bikes-stolen-in-sirsa-district-sirsa-news-c-128-1-svns1027-115781-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा जिले में बोलेरो और दो बाइक चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा जिले में बोलेरो और दो बाइक चोरी, केस दर्ज
Mon, 26 Feb 2024 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 26 Feb 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहर में तीन जगहों से एक बोलेरो व दो बाइक चोरी कर ली गई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रानियां पुलिस को दी शिकायत में गांव खारिया निवासी सुरेंद्र खान ने बताया कि उसने रात को अपनी बोलेरो गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। जब वह सुबह उठा तो गाड़ी गायब मिली। उसने अपने तौर पर गाड़ी की तलाश की लेकिन नहीं मिली। रानियां पुलिस ने सुरेंद्र खान की शिकायत पर केस दर्ज गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, ऐलनाबाद में दो बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गांव झांसल निवासी योगेश ने बताया कि उसकी ऐलनाबाद की नई अनाज मंडी में पेस्टीसाइड की दुकान है। उसने रात को दुकान की सीढ़ियों के पास अपनी बाइक खड़ा किया था। 24 फरवरी की सुबह देखा तो बाइक गायब मिली।
वहीं दूसरी घटना में ममेरा रोड स्थित निजी अस्पताल के बाहर से चोर बाइक चुराकर ले गए। ये बाइक हर्षद मेहता निवासी गांव तलवाड़ा खुर्द की थी। हर्षद का कहना है कि उसका पिता ममेरा रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल है। 24 फरवरी की रात को वह बाइक पर सवार होकर अस्पताल आया था। उसने अस्पताल के बाहर बाइक खड़ी की थी। 25 फरवरी की सुबह देखा तो बाइक गायब मिला। पुलिस ने तीनों मामलों में शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।