फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Blackmailed friend after losing money in share market, cheated him of Rs 12 lakh

Sirsa News: शेयर मार्केट में रुपये हारने पर दोस्त को किया ब्लैकमेल, 12 लाख की कर दी ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Blackmailed friend after losing money in share market, cheated him of Rs 12 lakh
सिरसा। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद प्रेम नगर निवासी महिला सुदेश सैनी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शेयर मार्केट में रुपये हारने पर अपने ही दोस्त ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और 12 लाख रुपये की ठगी कर दी है। पुलिस ने अब पवन कुमार व उसके बेटे कपिल ग्रोवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुदेश सैनी पत्नी राजेश कुमार ने बताया कि पिता-पुत्र शेयर मार्केट व सट्टेबाजी का काम करते हैं। उसके बेटे भूपेश सैनी को कपिल एक दिन हुडा सेक्टर की मार्केट में मिला और बातचीत हुई। इसके बाद कपिल ने उसके बेटे भूपेश से मित्रता कर ली। कपिल ने उसके पुत्र को बहलाया फुसलाया और कहा कि वह शेयर मार्केट व सट्टे वगैरा से बहुत पैसे कमाता है। तू कुछ पैसे दे दे, कुछ ही दिनों में फायदा कमा कर लौटा दूंगा। कुछ दिन बाद कपिल ने उसके बेटे से कहा कि उसने उसकी तरफ से शेयर मार्केट में पैसे लगाए हैं। वह पैसे अब हारे चुका है। इसलिए पैसे वापस कर। कपिल ने उसके बेटे को धमकाया तो उसने झूठी हां भर दी। इसके बाद आरोपी कपिल ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कहा कि यदि पैसे नहीं दिये तो उसे रिकार्डिंग के आधार पर कोर्ट व पुलिस के केस में फंसा देगा। इस तरह आरोपी उसके बेटे से करीब 12 लाख रुपये ऐंठ ले गए। एसपी ने मामले की जांच करवाई तो घटना का खुलासा हुआ, जिसपर तुरंत पिता पुत्र पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed