फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bjrangdas garg sirsa, sirsa

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे सरकार : बजरंग दास गर्ग

Sun, 30 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Sun, 30 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bjrangdas garg sirsa, sirsa
sirsa - फोटो : Bureau

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा कांफेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग ने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग के डीईटीसी जोगिंद्र गोदारा और ईटीओ वीके शास्त्री ने व्यापारियों को तंग करके पैसे ऐंठने का काम किया है, ऐसे में इन अधिकारियों को सस्पेंड कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए अगर सात मई तक कोई कार्रवाई नहीं की, तो व्यापार मंडल प्रदेशस्तरीय आंदोलन करेगा, जिसकी शुरुआत सिरसा से होगी।

विज्ञापन

 बजरंगदास गर्ग रविवार को सुरखाब पैलेस में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गर्ग ने कहा कि सरकार ने इन अधिकारियों के खिलाफ सात मई तक कोई कार्रवाई नहीं की, तो व्यापार मंडल प्रदेशस्तरीय सम्मेलन एवं आंदोलन करेगा, जिसकी शुरुआत सिरसा से होगी और आबकारी एवं काराधान विभाग सिरसा के बाहर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। बाद में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए गर्ग ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि एक तरफ  तो सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल डालने की बात कर रही है और दूसरी तरफ  भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ  कार्रवाई करने में देरी की जा रही है। ये अधिकारी अपने कारनामों को छुपाने के लिए सरकार को गुमराह करने में लगे हुए हैं, जबकि ये स्कूटनी और चेकिंग के नाम पर व्यापारियों और उद्योगपतियों से मोटे पैसे ऐंठने का काम कर रहे हैं और सेवा शुल्क लेना अपना अधिकार समझते हैं। इसे लेकर प्रदेश के व्यापारी और सेल टैक्स बार एसोसिएशन के वकीलों में रोष है। ऐसे ही कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के कारण ही सरकार की छवि खराब होती है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ  कार्रवाई करवाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल और सेल टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व फाइनेंस कमिश्नर और ईटीसी से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी व्यापार मंडल का शिष्ट मंडल मिलेगा। गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से कपास पर मार्केट फीस दो रुपये से घटा कर 80 पैसे करने और सभी नेशनल अखबारों में विज्ञापन देने के बावजूद मार्केट बोर्ड के अधिकारियों ने आज तक एक अगस्त 2016 से कम होने वाली मार्केट फीस के आदेश जारी नहीं किए, जिसके कारण कपास मिल मालिकों में नाराजगी है। सरकार को अपने वादे के अनुसार कपास पर मार्केट फीस दो रुपये से घटाकर 80 पैसे एक अगस्त 2016 से करने के आदेश तुरंत जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
इस सम्मेलन में व्यापार मंडल जिला प्रधान एवं प्रदेश महासचिव हीरालाल शर्मा, हरियाणा कॉटन मिल एसोसिएशन प्रधान सुशील मित्तल, सेल टैक्स बार एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेंद्र बंसल, डबवाली प्रधान इंद्र सैन, ऐलनाबाद प्रधान सुभाष गोयल, युवा प्रधान गुरदीप कामरा, फतेहाबाद प्रधान अशोक नारंग, प्रदेश व्यापार मंडल संरक्षक पवन गर्ग, प्रदेश सचिव जगदीश तायल, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष  रोशन लाल गोयल, रामनारायण कक्कड़, जिला संरक्षक कृष्ण गुप्ता, महासचिव जयप्रकाश भोलूसरिया, अंजनी कनोड़िया, टोहाना प्रधान राजेंद्र ठकराल, आदमपुर प्रधान तरसेम गोयल, हिसार प्रधान संत कुमार सिंगला, राजकरण भाटिया, श्रवण कुमार गुप्ता, सोम प्रकाश सेठी, आनंद बियानी, ओम बहल, मदन लाल बजाज, लक्ष्मण दास चानना, चंद्रयश जैन, विजय पाल अरोड़ा, सुरेश गोयल, देवेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार जैन, सह कोषाध्यक्ष सतीश केडिया, सचिव कृष्ण लाल मकानी, सह सचिव विरेंद्र जैन, सतीश कुमार शर्मा, बलदेव सिंगला, संगठन मंत्री कालू राम शर्मा, प्रचार मंत्री सुभाष शेरपुरावाला, किशन मोंगा, सुरेश कुमार गुप्ता, चिरंजी लाल गांधी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed