{"_id":"67db099e1f7f3bb04f0a68d8","slug":"bjps-sc-cell-chief-scuffled-with-police-personnel-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134893-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भाजपा के एससी सेल के प्रधान ने पुलिस कर्मचारियों से की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भाजपा के एससी सेल के प्रधान ने पुलिस कर्मचारियों से की हाथापाई
Wed, 19 Mar 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। लड़ाई-झगड़े के मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों के साथ रोड़ी के भाजपा एससी सेल के प्रधान ने गाली-गलौज कर हाथापाई की और ईवीआर इंचार्ज की वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। ईएचसी मुकेश के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में ईआरवी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि वह रोड़ी क्षेत्र में तैनात है। 18 मार्च को रात करीब पौने नौ बजे उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि गांव मलड़ी में कुलदीप सिंह अपने परिवार के साथ झगड़ा कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी जयनारायण व एसपीओ सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां पर फोन करने वाला अर्शदीप सिंह अपने परिवार सहित मौजूद था। उसने बताया कि पुलिस की गाड़ी देखकर कुलदीप सिंह भाग गया है। इसके बाद दोनों पूछताछ कर लौट आए।
ईआरवी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि रात करीब 9 बजकर 36 मिनट पर दोबारा से फोन आया और बताया कि कुलदीप सिंह वापस आकर झगड़ा कर रहा है। इस पर वह अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचा। यहां कुलदीप सिंह अपने परिवार के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो कुलदीप ने पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई शुरू कर दी। ईएचसी मुकेश कुमार ने बताया कि कुलदीप सिंह ने उसकी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया और कमीज के दो बटन तोड़ दिए। इस दौरान आरोपी कुलदीप सिंह कहा कि वह भाजपा एससी सेल का प्रधान है, तुम्हारी ऐसी तैसी कर दूंगा। पुलिस कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू किया।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह के बेटे रेशम सिंह ने बताया कि उसका पिता रोजाना शराब पीकर घर पर आकर गाली गलौज करता है। रोड़ी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि ईएचसी मुकेश के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।