फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bjp state adhyaksh welcomed

Sirsa News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Tue, 30 Jun 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 30 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
bjp state adhyaksh welcomed
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता व अन्य । पार्टी। 
डॉ. अर्चना गुप्ता का कालांवाली में आयोजित किया गया स्वागत एवं अभिनंदन समारोह
विज्ञापन

फाेटो -- 8,16
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कालांवाली में मंगलवार को आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में कांग्रेस, इनेलो और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र गुरुओं, किसानों और अन्नदाताओं की धरती है लेकिन लंबे समय तक एक ही परिवार के शासन में रहने के बावजूद यहां अपेक्षित विकास नहीं हो पाया।
डाॅ. अर्चना ने कहा कि इस परिवार ने संपत्ति तो बनाई लेकिन किसानों, व्यापारियों और ग्रामीण विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में भी क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं का अपेक्षित विस्तार नहीं हुआ।
विज्ञापन

डॉ. अर्चना ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में समान विकास सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को फसल नुकसान की भरपाई के लिए करोड़ों रुपये की सहायता दी गई है। क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण पर कहा कि केंद्र सरकार ने घर-घर शौचालय, हर घर नल से जल जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन को सरल बनाया है। हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2100 रुपये की सहायता सीधे पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत स्तर पर 50 प्रतिशत महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का जो संकल्प लिया है, वह पूरी तरह लागू किया जाएगा। इसके साथ ही 2029 तक संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी की है और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी विरोध किया ।
पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वहां नशे की समस्या गंभीर है। सरकार इसे रोकने में असफल रही है। इसके विपरीत हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा उन्मूलन के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। उन्होंने समाज से भी नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि डबवाली को पुलिस जिला बनाकर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र पर काम करें। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

ये रहे माैजूद
चेयरमैन देव कुमार शर्मा, चेयरमैन सतीश जग्गा, चेयरमैन सतपाल पीपली, जिला महामंत्री विजयंत शर्मा, हरजिन्द्र रोड़ी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र गर्ग, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, राजेंद्र देसू योद्धा, विजय वधवा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस बिश्नोई, जिला सचिव अमीलाल पारिक, जिला सचिव डा. रमेश, पूर्व प्रदेश सचिव डा. भीमसेन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बेगो रानी, विकास कालुआना, जिला मीडिया प्रभारी मुनीष मोंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed