फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike riding youths snatched mobile phone from ITI student while she was going home from college

Sirsa News: कॉलेज से घर जा रही आईटीआई की छात्रा के हाथ से बाइक सवार युवकों ने छीना मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youths snatched mobile phone from ITI student while she was going home from college
सीसीटीवी में कैद आरोपियों की तस्वीर। 
सिरसा। गांव सिकंदरपुर में बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती का मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने दोनों युवक भाग गए। वारदात को अंजाम देने वाले युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सदर थाना सिरसा पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सिकंदरपुर निवासी प्रिया ने बताया कि वह राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान सिरसा से आईटीआई कर रही है। मंगलवार शाम कॉलेज से छुट्टी होने के बाद वे अपने गांव जा रही थी। सवा 4 बजे वह घर की ओर जाने वाली गली में जा रही थी। इसी दौरान राणा राधा स्वामी की कोठी के पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए।
विज्ञापन

बाइक पर पीछे युवक ने एक दम से झपटी मारकर उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और भाग गए। प्रिया का कहना है कि बाइक चालक ने सिर पर पगड़ी पहनी हुई थी और दूसरा युवक काले रंग की टी-शर्ट पहने उसके पीछे बैठा था। उसने उनका पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन वे भाग गए। प्रिया का कहना है कि जल्दबाजी में वह बाइक का नंबर नहीं देख सकी, लेकिन उनको देखकर पहचान सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना की जांच शुरू हो चुकी है। सीसीटीवी कैमरे में युवकों की तस्वीर कैद मिली है। जल्द ही युवकों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


बर्गर खाने के बाद दिया वारदात को अंजाम
वहीं, वारदात के बाद प्रिया के परिजनों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें युवकों की तस्वीर कैद मिली। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बाइक सवार दोनों युवक पहले से राधा स्वामी सत्संग डेरा के पास मौजूद थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम दे दिया। सीसीटीवी फुटेज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवकों ने पहले युवती की रेकी की थी। उन्होंने वारदात वाली जगह पर दो बार चक्कर भी लगाए। जहां पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया, उसके पास ही एक दुकान है। इस दुकान में वारदात से पहले उन्होंने बर्गर खाया। इसके बाद पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed