{"_id":"681f9efb8c88413630051296","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1004-137645-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सड़क दुर्घटना में बाइक चालक की मौत
Sun, 11 May 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 11 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव शेरपुरा के पास शुक्रवार रात को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार गांव शेरपुरा निवासी 52 वर्षीय बालकृष्ण अंडे की रेहड़ी लगाता था। रात को वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। गांव के पास ही एक अन्य बाइक ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक चालक सड़क पर जा गिरे। इससे बालकृष्ण के सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे बाइक का चालक सतीश निवासी सुचान कोटली घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल में किया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवालों के बयान पर आरोपी चालक सतीश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।