{"_id":"64970b118429ae59f006f939","slug":"bicycle-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-sirsa-news-c-21-hsr1019-163541-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार की चपेट में आकर साइकिल सवार चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार की चपेट में आकर साइकिल सवार चौकीदार की मौत
Sat, 24 Jun 2023 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 24 Jun 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। कार की चपेट में आकर साइकिल सवार चौकीदार दर्शन सिंह रोड़ी की मौत हो गई। कार को पंजाब पुलिस का कर्मचारी चला रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित परिजनों ने शव को रोड़ी थाना के समक्ष रखकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार करने की मांग की।
पुलिस को दी शिकायत में बलजीत सिंह ने बताया कि उसने गांव के पास ही ढाणी बना रखी है। उसके पिता दर्शन सिंह रोड़ी अकाल अकेडमी में रात के समय चौकीदारी का काम करते हैं। शुक्रवार रात उनके पिता ड्यूटी पर चले गए, लेकिन दूध खराब होने के कारण वह घर लौट आए। दूध लेकर फिर से ड्यूटी पर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह कच्चे रोड से जीटी रोड पर चढ़े तो, एक तेज रफ्तार कार ने उनके साइकिल को टक्कर मार दी। इसी दौरान वह और उसका चाचा भी सुरतिया से सामान लेकर घर की तरफ आ रहे थे। कार की टक्कर लगने के कारण उनके पिता दर्शन सिंह रोड पर गिर गए, जिससे उनके सिर, छाती व पैरों पर चोटें आईं। सरकारी अस्पताल में घायल को इलाज के लिए ले गया, लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं, चालक की पहचान बलकरण सिंह पुत्र नछतर सिंह, निवासी नथेहा जिला बठिंडा के रूप में हुई। रोड़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
आरोपी की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार
पोस्टमार्टम होने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्य शव को एंबुलेंस में डालकर रोड़ी थाना के समक्ष पहुंच गए और धरना दे दिया। पीड़ित परिवार ने आरोपी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। थाना प्रभारी बनवारी लाल ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और जल्द ही गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन नहीं माने। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी गुरदयाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास करते रहे। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी पंजाब पुलिस के जवान को काबू कर लिया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किए जाएगा।