{"_id":"688e4d48b6bc9858780f0d8a","slug":"be-careful-while-using-wifi-in-public-places-sp-sirsa-news-c-128-1-slko1008-141859-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई इस्तेमाल करते समय बरते सावधानी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई इस्तेमाल करते समय बरते सावधानी : एसपी
Sat, 02 Aug 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) निकिता खट्टर का कहना है कई बार हम मोबाइल, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ फ्री वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं। साइबर ठग अपने मोबाइल फोन को हमारे वाईफाई के माध्यम से कनेक्ट कर अकाउंट में सेंध लगा सकते है। ये साइबर ठग भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर फ्री वाईफाई उपलब्ध करवाते हैं और उपयोगकर्ता द्वारा एक्सेस करते ही उस व्यक्ति का सारा डाटा हैक कर लेते है और इस प्रकार उसका सारा अकाउंट खाली कर देते है।
उन्होंने बताया कि ऐसे अपराधों से बचने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर वाईफाई इस्तेमाल करते समय ध्यान रखे कि किसी अंजान डिवाइस से अपना वाईफाई कनेक्ट न करें। साथ ही फ्री वाईफाई के लालच में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न होने दें।
एसपी ने कहा कि डिजिटल क्रांति के इस युग में ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गया है या फिर हम अपने मनोरंजन के लिए इंटरनेट यूज करते रहते है। शॉपिंग से लेकर बिल भरने तक बैंक से जुड़े भी कई काम करने में हम ऑनलाइन मोबाइल लैपटाप या अन्य डिवाइस का प्रयोग करते है। कई बार जालसाज आपके इन उपकरणों को विभिन्न तरीकों से हैक करके आपका डाटा चुरा कर साइबर क्राइम को अंजाम देते है। आजकल सक्रिय साइबर अपराधी साइबर अपराध करने के नए नए तरीके अपना रहे है।
विज्ञापन
किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो जाता है तो घबराएं नहीं। बल्कि तुरंत साइबर धोखाधड़ी होने पर शिकायत साइबर हेल्प डेस्क नंबर 1930, अपने बैंक तथा नजदीकी पुलिस स्टेशन में दें और साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराए।