फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Balaji Maharaj's procession taken out with much fanfare in the city

Sirsa News: शहर में धूमधाम से निकाली बालाजी महाराज की शोभायात्रा

Sun, 21 Apr 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 21 Apr 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Balaji Maharaj's procession taken out with much fanfare in the city
शोभायात्रा में झांकी निकालते कलाकार।
सिरसा। शहर के टाउन पार्क स्थित सालासर धाम मंदिर में पांच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। पांच दिवसीय जन्मोत्सव 20 से लेकर 24 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्मोत्सव के प्रथम दिन शहरभर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को शोभायात्रा बेगू रोड स्थित अग्रसेन स्कूल से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर रवाना हुई। जो कि विभिन्न बाजारों से होती हुई शाम को सालासर धाम मंदिर में संपन्न हुई। इस मौके पर भव्य झांकियां निकाली गई। महिला, पुरुष और बच्चे हाथों में धर्म ध्वजा लिए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान प्रस्तुत की गई झांकियां और कलाकारों द्वारा किए गए नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्था की। शोभायात्रा को भाजपा नेता एवं बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा और डॉ. अशोक तंवर शामिल हुए।
विज्ञापन

नंगे पांव तलवार खड़े होकर महिलाओं ने किया नृत्य

बालाजी महाराज की शोभायात्रा का शुभारंभ शनिवार दोपहर बाद गोल डिग्गी चौक स्थित महाराजा अग्रसेन स्कूल परिसर से शुरू हुआ। महाराजा अग्रसेन चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला और उप प्रधान भीम सर्राफ ने बालाजी महाराज का रजतमयी छत्र पूजन किया गया। वहीं रजतमयी ध्वजा का पूजन किया। इस शोभायात्रा का आयोजन श्रीराम नाम प्रभात चेरिटेबल ट्रस्ट सिरसा की ओर से किया गया। महाराजा अग्रसेन स्कूल से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए सालासर धाम मंदिर में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान महिला कलाकारों ने नंगे पांव तलवार पर खड़े होकर सिर पर मटकी रखकर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरबार में बनी हनुमानजी की मूर्ति हूबहू श्री सालासर धाम जैसी

राजस्थान के चूरू जिला में स्थित सालासर धाम के जैसा मंदिर सिरसा में भी स्थापित है। इस मंदिर का नाम भी सालासर धाम मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना सन 2002 में की गई थी। इस मंदिर का दरबार सोने-चांदी और हीरे से जड़ा हुआ है। जिस वक्त मंदिर की स्थापना की गई थी। उस समय राजस्थान के चूरू में प्रसिद्ध सालासर धाम से पैदल यात्रा करके यहां ज्योति लाई गई थी। दरबार में बनी हनुमान की मूर्ति भी हूबहू सालासर धाम जैसी है। मंदिर की स्थापना के बाद से यहां रोजाना हवन किया जाता है। सुबह 5:15 बजे से रात्रि 9 बजे तक पांच बार मंदिर में आरती की जाती है। साल 2002 में मंदिर की स्थापना के बाद से ही जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारा भी लगाया जाता है।

इस प्रकार चलेंगे अन्य कार्यक्रम
21 अप्रैल

- भव्य शृंगार व आरती, शाम 6 बजे
- संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, सवा 6 बजे





22 अप्रैल को

- हनुमत महायज्ञ व महालक्ष्मी पूजन, शाम 7:30 बजे
- अखंड रामायण पाठ, रात साढ़े 8 बजे।





23 अप्रैल को

- दिनभर धार्मिक अनुष्ठान होंगे
- शहनाई वादन से बालाजी का मंगलगान, सुबह 5 बजे

- देहली पूजन व गणेश पूजन, सवा 5 बजे
- बालाजी महाराज की भव्य शृंगार आरती, सुबह 5:30 बजे
- मां भगवती की रजतमयी प्रतिमा का अनावरण, सुबह 6:30 बजे

- स्वर्णमयी चार मूर्तियों का अनावरण, सुबह 7:15 मिनट पर
- बालाजी को स्वर्णमयी चोला अर्पण, सुबह 8 बजे।

- बालाजी की रजतमयी चरणपादुकाओं का अर्पण, साढ़े 8 बजे

- स्वर्णमयी प्रतिमा का अनावरण, 9 बजे।
- बालाजी महाराज का भंडारा, साढ़े 9 बजे।
- बालाजी महाराज की भव्य भजन संध्या, रात सवा 8 बजे।

- सवामनी लड्डू प्रसाद, 8:30 मिनट पर





24 अप्रैल को

- भव्य संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, शाम 6:30 बजे
- सवामनी लड्डू का भोग, 7:30 मिनट पर

- बालाजी रसोई प्रसाद रात्रि 9 बजे





सालासर धाम मंदिर में पांच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आरंभ शनिवार को धूमधाम से हुआ। शहर भर में हनुमान महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। पांच दिवसीय हनुमान महोत्सव 24 अप्रैल तक मनाया जाएगा। जिसमें हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
-संजय शर्मा, मैनेजर सालासर धाम मंदिर, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed