{"_id":"68389a044ac5fb0b3304c8fd","slug":"awareness-was-created-under-the-developed-krishi-sankalp-abhiyan-in-makhosrani-keravali-narayan-kheda-sirsa-news-c-128-1-svns1027-138638-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: माखोसरानी, केरावाली, नारायण खेड़ा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: माखोसरानी, केरावाली, नारायण खेड़ा में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूक किया
विज्ञापन
चोपटा। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांव में माखोसरानी, कैंरावाली और नारायण खेड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को खेती से जुड़ी नई जानकारी, तकनीक और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
कृषि विकास अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सहारण ने बताया कि वीरवार से से हर दिन तीन टीमें नौ गांवों का दौरा करेंगी। अभियान की निगरानी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के अधिकारी करेंगे। फिलहाल जिले में खरीफ फसलों की बिजाई का समय चल रहा है। जिन खेतों में अभी फसल नहीं लगी या जहां खाद नहीं डाली गई, जांच के लिए वहां की मिट्टी के नमूने लिए गए। इससे मिट्टी की उर्वरता का सही आकलन होगा।
उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर 29 मई से 12 जून तक कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत जिले के 135 गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि संबंधी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
इसी अभियान के तहत माखोसरानी, कैंरावाली और नारायण खेड़ा में सिरसा सीआईसीआर डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. नरेंद्र कुमार सिरसा, डॉ. नितिन कुमार एचएयू हिसार, खंड कृषि अधिकारी डॉ. विजय, डॉ. संतलाल बैनीवाल, डॉ. सुशीला, डॉ. होशियार सिंह, बागवानी से डॉ. रेणु एचओडी ने किसानों को खेती से जुड़ी नई जानकारी, तकनीक और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।
इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र और केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बागवानी, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद किया। खेती, बागवानी, पशुपालन और मछली पालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सरपंच सुभाष चंद्र कासनियां, किसान नेता भरत जाझड़ा सहित कई किसान मौजूद रहे।