फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Awadh-Assam Express trapped in the fog, it took four days to reach Dabwali Sirsa news

कोहरे में फंसी अवध-आसाम एक्सप्रेस, डबवाली पहुंचने में लग गए चार दिन

Fri, 02 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 02 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। नवंबर की अंतिम तारीख को छाए घने कोहरे ने अवध-आसाम (गुवाहटी से लालगढ़) मेल एक्सप्रेस की गति रोक दी। लंबी दूरी की ट्रेन को आसाम के डिबरूगढ़ से डबवाली पहुंचने में चार दिन लग गए।
विज्ञापन

    28 नवंबर 2016 को मेल एक्सप्रेस डिबरूगढ़ रेलवे स्टेशन से सुबह 9.35 पर लालगढ़ के लिए रवाना हुई थी। इस ट्रेन ने 30 नवंबर 2016 को बाया बठिंडा होते हुए रात्रि 11.08 पर डबवाली रेलवे स्टेशन पहुंचना था लेकिन ट्रेन नहीं पहुंची। ट्रेन की देरी के बारे में रेलवे स्टेशन पर बार-बार अनाउंसमेंट होती रही। ताकि रेल यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े। घने कोहरे की वजह से अवध-आसाम एक्सप्रेस की गति इतनी धीमी हो गई कि देरी के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह ट्रेन वीरवार दोपहर बाद एक बजकर 35 मिनट पर डबवाली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन अपने निश्चित समय से चौदह घंटे 27 मिनट की देरी से पहुंची। तीन मिनट रुकने के बाद डबवाली से संगरिया की ओर निकल गई। ट्रेन आसाम, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगाल राज्यों को क्रॉस करती है। डबवाली रेलवे स्टेशन के कार्यकारी स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि पिछले तीन दिनों से यह ट्रेन अपने निश्चित समय से लेट है। दो दिन तक यह ट्रेन आठ घंटे देरी से आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed