मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव कोटली में चोरी के इरादे से आए दो लोगों ने एक मेडिकल संचालक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। हमला करने के बाद दोनों हमलावर मौके से भाग गए।
उसके बाद आसपास के लोगों ने आकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में भर्ती गांव कोटली निवासी सुभाष पुत्र काशीराम ने बताया कि वह गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है।
उसने बताया कि गत रात्रि को वह मेडिकल की छत पर सोया हुआ था। रात्रि करीब डेढ़ बजे ठंड लगने के वजह से वह सीढिय़ों से छत से नीचे आ रहा था।
इसी दौरान उसने देखा की दो लोग नीचे खड़े आपस में बातें कर रहे थे। जब उसने दोनों को पूछा तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने किसी धारदार हथियार से उस पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गया।