फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Attention_ passenger_train times have changed

यात्री गण ध्यान दें, ट्रेनों का समय बदल गया है

Sun, 31 Aug 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 31 Aug 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
Attention_ passenger_train times have changed

रेलवे ने एक सितंबर से सभी गाड़ियों के समय में बदलाव कर दिया है। किसान एक्सप्रेक्स और सिरसा एक्सप्रेक्स के समय में फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन




किसान एक्सप्रेक्स जहां सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर सिरसा आती थी, अब नए समय सवा आठ बजे सिरसा आएगी। इसके अलावा सिरसा एक्प्रेक्स का अपने निर्धारित समय 3 बजकर 40 मिनट पर सिरसा से चलेगी जो 5:05 बजे हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन




इसके अलावा रेलवे भी नई समय सूची टिकट खिड़की के पास लगवा देगा। स्टेशन मास्टर वीएन पाठक ने बताया की शनिवार को ही बीकानेर मंडल की तरफ से नई समय सारणी आई है, जिसे लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला समय
1. रेवाड़ी से भटिंडा जाने वाली ट्रेन 54782 दोपहर 02:35 के बजाए 02:25 पर सिरसा आएगी और 10 मिनट रुकने के बाद दोपहर 02:35 पर सिरसा से भठिंडा की ओर जाएगी।
2. फाजिल्का से रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन 54783 दोपहर 02:25 के बजाय दोपहर 02:20 पर आएगी और 10 मिनट रुकने के बाद 02:30 पर रेवाड़ी की ओर रवाना होगी।
3. सिरसा से लुधियाना जाने वाली रेलगाड़ी 54633 रात 11:45 के बजाए 11: 40 पर सिरसा से लुधियाना जाएगी।

नई सूची भेज दी गई है
रेलवे ने अपनी समय सारणी में आंशिक रूप से बदलाव किया है। नई समय सारणी एक सितंबर से लागू होगी। सभी स्टेशनों पर शनिवार को नई सूची भेज दी गई है।
रजनीश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed