फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on husband wife

Sirsa News: बहू के मायके वालों ने दंपती पर किया तेजधार हथियार से हमला

Thu, 09 Jul 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 09 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
attack on husband wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव शाहपुर बेगू में बहू के मायके वालों ने एक दंपती पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सदर थाना पुलिस ने घायल महेंद्र पाल का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महेंद्र पाल ने बताया कि उनके बड़े भाई केवल कृष्ण के बेटे प्रिंस की पत्नी संध्या का परिवार से घरेलू बातों को लेकर मनमुटाव था। वह अक्सर अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर विवाद करती थी। 29 जून 2026 को संध्या अपने ससुर के घर पहुंची। वह अपने देवर हैप्पी सेठी के साथ मारपीट कर रही थी। महेंद्र पाल और उनकी पत्नी सरोज ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन

उसी रात 10 बजकर 45 मिनट पर संध्या का भाई लक्की अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ महेंद्र पाल के घर पहुंचा। उन्होंने घर का दरवाजा तोड़ दिया। महेंद्र पाल और उनकी पत्नी सरोज के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महेंद्र पाल ने आरोप लगाया कि लक्की ने कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार किया। बॉबी ने उनके हाथ पर चाकू मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर केवल कृष्ण और उनकी पत्नी छुड़ाने आए तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमलावरों में लक्की, बॉबी, वीना रानी, राकेश कुमार, रवि और दो अन्य युवक शामिल थे। जांच अधिकारी शिव प्रश्न ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed