फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on husband wife

Sirsa News: दूध लेने जा रहे पति-पत्नी पर हमला

Tue, 03 Feb 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 03 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
attack on husband wife
आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। नोहरिया गेट के पास पति-पत्नी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने उनके घर में ईंटें फेंकीं। पुलिस ने घायल दंपती के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस को दिए बयान में नोहरिया गेट स्थित ट्यूबवेल वाली गली निवासी तमन्ना ने बताया कि वह हनुमानगढ़ में शादीशुदा है। 20 जनवरी को उसके दादा राजकुमार की मौत हो गई थी। वह अपने पति अभिषेक के साथ अपने मायके आई हुई थी। एक फरवरी को वह अपने पति अभिषेक के साथ दूध लेने जा रही थी। रास्ते में यश, कर्ण, प्रिंस, जीतू, वंश व पारस खड़े थे। आरोप है कि उक्त सभी शराब के नशे में थे।
विज्ञापन

इसी दौरान कर्ण ने उसे टच किया, विरोध करने पर उक्त सभी ने मारपीट शुरू कर दी। उसके पति ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो उसपर भी हमला कर दिया। वह अपने पति के साथ घर पहुंची तो कुछ ही देर में उक्त लोग उनके पीछे यहां पहुंच गए। तमन्ना का कहना है कि उक्त लोगों ने उनके घर में ईंटें फेंकीं और अंदर घुस आए। इसके बाद इन लोगों ने घर में काफी तोड़-फोड़ की और धमकी देकर चले गए। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed