फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   At the age of 14, Seerat performed the difficult penance of Athai Vrat

Sirsa News: 14 वर्ष की आयु में सीरत ने की अठाई व्रत की कठिन तपस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
At the age of 14, Seerat performed the difficult penance of Athai Vrat
सीरत जैन
कालांवाली। शहर निवासी 14 वर्ष की आयु में बालिका सीरत जैन पुत्री काका जैन ने अठाई व्रत तपस्या की है। महासाध्वी सर्वज्ञ महाराज एवं महासाध्वी नमिता महाराज के पावन सानिध्य में यह तपस्या कालांवाली में पहली बार इतनी छोटी उम्र में संपन्न हो रही है। सभा के प्रधान संदीप जैन ने बताया कि कालांवाली में वर्ष 1937 से चातुर्मास का आयोजन होता आ रहा है।
विज्ञापन

सीरत जैन ने इस तपस्या के दौरान केवल प्रासूक जल (उबाल कर ठंडा किया गया पानी) का ही सेवन किया। यह व्रत अत्यंत कठिन माना जाता है और जैन धर्म में इसकी विशेष महिमा बताई गई है। इस विशेष तपस्या के उपलक्ष्य में सीरत जैन की मेंहदी रस्म दो अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सीरत को मंगल गीतों और जैन धर्म के जयघोषों के साथ घर से सामाजिक कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा। वहां समाज की ओर से उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु शिरकत करेंगे। समाज के वरिष्ठ जनों एवं धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों ने का कहना है कि महासाध्वी के मार्ग दर्शन में यह तपस्या धार्मिक आस्था, आत्मसंयम और जीवन की उच्च साधना का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका सीरत जैन की इस तपस्वी भावना और साधना को समाज की ओर से अनुमोदना, मंगल गीत और पुष्पवर्षा के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed