{"_id":"67043a808ee5602625053b34","slug":"assembly-elections-the-era-of-guesses-claims-and-speculations-is-over-today-is-the-turn-of-the-results-it-will-be-decided-who-will-be-the-five-mlas-out-of-54-candidates-on-five-seats-sirsa-news-c-128-1-svns1027-126838-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : अनुमान, दावों व अटकलों का दौर खत्म, आज परिणाम की बारी<bha>;<\/bha> तय होगा पांच सीटों पर 54 प्रत्याशियों में से कौन होंगे पांच विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव : अनुमान, दावों व अटकलों का दौर खत्म, आज परिणाम की बारी<bha>;</bha> तय होगा पांच सीटों पर 54 प्रत्याशियों में से कौन होंगे पांच विधायक
Tue, 08 Oct 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अनुमान, दावों व अटकलों का दौर खत्म, अब परिणाम की बारी है। मंगलवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। जिले की पांचों विधानसभा सीटों की 996 बूथों की ईवीएम मंगलवार सुबह 8 बजे खुलेगी। दोपहर 1 बजे तक स्थिति कुछ-कुछ साफ हो जाएगी। शाम तक तय हो जाएगा कि 54 प्रत्याशियों में से कौन 5 होंगे, जिनके सिर पर विधायक का ताज सजेगा।
सिरसा व डबवाली विधानसभा सीट की मतगणना चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हाल में होगी। दोनों सीटों की मतगणना के 16-16 राउंड होंगे। ऐलनाबाद व कालांवाली विधानसभा सीटों के मतों की गणना डॉ. बीआर आंबेडकर भवन में तथा रानियां विधानसभा क्षेत्र की मतगणना डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में की जाएगी। ऐलनाबाद, कालांवाली व रानियां विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के 14-14 राउंड होंगे। पुलिस ने पांचों मतगणना केंद्र की थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। इसमें पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के दो हजार जवान तैनात रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने बताया कि 9 बजे के करीब पांचों विधानसभा सीटों के पहले रुझान आ जाएंगे। सबसे पहले जीत हार का निर्णय कालांवाली विधानसभा सीट का होगा। यहां पर सबसे कम पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके बाद बाकी चार सीटों पर कड़ा मुकाबला होने के कारण सही आकलन और रुझान दोपहर 1 बजे के बाद ही आ आएंगे। सूत्रों की माने तो डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां व सिरसा में कड़ा मुकाबला है। बड़ा मार्जिन मिलने पर ही किसी के हार जीत का आकलन दोपहर दो बजे से पहले किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह रहेगी पुलिस सुरक्षा
पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। स्ट्रांग रूम के आसपास अर्द्धसैनिक बल और पुलिस की टीम रहेगी। यूनिवर्सिटी में मतगणना केंद्र तक जाने से पहले विवि के अंदर पुलिस बल की एक लेयर बनाई गई है। उसके बाद दोनों गेटों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा होगा। इसके बाद लघु सचिवालय के मुख्य गेट और भूमण शाह चौक पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस के अनुसार सुरक्षा के लिए 12 पेट्रोलिंग पार्टियां, दो हजार जवान और 14 नाके लगाए गए हैं।
गेट नंबर एक से प्रत्याशी करेंगे प्रवेश
विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक (लघु सचिवालय की तरफ) से प्रशासनिक अधिकारी, चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी, उम्मीदवार, इलेक्शन एजेंट और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत पत्रकार प्रवेश कर सकेंगे। गेट नंबर एक से प्रवेश करने वालों के लिए पार्किंग विश्वविद्यालय कैंपस में बनाई गई है। उन्हें भी वहां से आगे मतगणना स्थलों तक जाने के लिए पैदल ही आगे जाना होगा।
गेट नंबर दो पर यह रहेगी व्यवस्था
विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो (दशहरा ग्राउंड की तरफ) से काउंटिंग एजेंट प्रवेश कर सकेंगे। काउंटिंग एजेंट के वाहनों की पार्किंग दशहरा ग्राउंड में ही होगी। उन्हें गेट से पैदल ही आगे जाना होगा। उनके लिए निर्धारित संबंधित मतगणना स्थलों में प्रवेश के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
ड्रोन उड़ाए जाने पर पाबंदी
नगर परिषद सिरसा की शहरी सीमा के दो किलोमीटर के दायरे के क्षेत्र को अस्थायी रेड जोन घोषित किया है। प्रशासन के आदेशों के अनुसार निर्धारित क्षेत्र के दायरे में ड्रोन, ग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल्ड एयरक्राफ्ट, फ्लाइंग कैमरा, कायर कॉप्टर, हवाई कवरेज के लिए हेलीकैम आदि जैसे किसी भी यूएवी की उड़ान पर पूर्णत: रोक लगाई है। ये आदेश पुलिस और ड्यूटी पर तैनात लोक सेवकों विशेषकर हरियाणा पुलिस, सेना या भारत संघ की वायु सेनाओं से संबंधित या उनके द्वारा प्रयुक्त मानव रहित विमान प्रणाली पर लागू नहीं होंगे।
तनाव की स्थिति में बढ़ाया पुलिस बल
उम्मीदवारों की सोमवार की रात करवटों के साथ गुजरेगी। दूसरी तरफ जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन की सुरक्षा प्रबंधों को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल बढ़ाया गया है सोशल मीडिया पर हलोपा और कांग्रेस के बीच चल रहे विवाद ने हार जीत पर माहौल बिगड़ने के संकेत दिए हैं। इसी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों के आवास और कार्यालयों बाहर सुरक्षा बढ़ाई हुई। पुलिस के साथ विभाग का खुफिया तंत्र भी पल-पल बदलती स्थितियों पर नजर रख रहा है।
मतगणना को लेकर सीडीएलयू और आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंधन किए गए हैं। असामाजिक एवं शरारती तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। राजनीतिक दलों, उनके समर्थकों और आमजन से अपील है कि मतगणना के दौरान अफवाहों से दूर रहें। मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। -विक्रांत भूषण, एसपी सिरसा